यूपी में नए साल पर होगी झमाझम बारिश, पड़ेगी जमा देने वाली ठंड, आने वाली है आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
यूपी में नए साल पर होगी झमाझम बारिश, पड़ेगी जमा देने वाली ठंड, आने वाली है आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट


वाराणसी:उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. वाराणसी-प्रयागराज जैसे शहरों में भी कुल्लू मनाली जैसी ठंड से हाहाकार मचा है.कोहरे और कोल्ड डे के अटैक के बीच अब बारिश को लेकर भी आईएमडी ने भविष्यवाणी की है.आईएमडी के मुताबिक, अगले 72 घंटे बाद यानी नए साल पर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. इस बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र  के मुताबिक़ 29 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अटैक जारी रहेगा. यह स्थिति 30 और 31 दिसंबर  को भी देखने को मिलेगी. वहीं 1 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं.

मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

सोमवार (29 दिसम्बर) को प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर, कन्नौज, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, फरुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और एटा में घने से घना कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां कोल्ड डे को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

यहां भी कोहरे का दिखेगा कहर
वहीं गोरखपुर,अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर और अंबेडकर नगर में भी ठंड और कोहरे का कहर दिखेगा. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.अनुमान है कि यहां सुबह के समय 500 से 800 मीटर के विजिबिलिटी वाला कोहरा नजर आ सकता है.

लखनऊ-नोएडा में छाया रहेगा कोहरा
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की शुरुआत कोहरे से हुई. इस दौरान कई इलाकों में विजिबिलिटी 300 से 700 मीटर तक रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 29 दिसंबर को यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं नोएडा में भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा. इन दोनों जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. उसके बाद फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *