मुजफ्फरनगर में फ्लैट में फट गया सिलेंडर, एक ही घर के 3 लोगों की हो गई मौत
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरगनगर जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां फ्लैट में आग लगने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है.
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरगनगर जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां फ्लैट में आग लगने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया. बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है.
तीन लोगों की जलकर हुई मौत
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक तीन सदस्य अमित गौड़, नितिन और सुशीला देवी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस हादसे में अन्य एक युवक परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि मृतक अमित गौड़ शामली जनपद के निवासी हैं, जो मुजफ्फरनगर की वसुंधरा रेजिडेंसी में किराए के फ्लैट पर अपने परिवार के साथ रहते थे. अमित गौड़ देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर कार्यकर्त थे.
स्थानीय ने बताई आंखों देखी
इस घटना के बारे में जहां स्थानीय ने बताया, ‘मैं अपने घर में था. मुझे अचानक धमाके की आवाज आई. मैं तुरंत ही घर से बाहर आया तो देखा बराबर घर में आग लगी हुई थी. बहुत ज्यादा इसमें यह पता लगा है कि किराये पर लोग रह रहे थे. इसमें तीन पर्शन हैं. तीनों पर ही किराये के लोग रहते थे और जैसे ही आग लगी हमने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया और एंबुलेंस आई मौके पर. सिलेंडर का ब्लास्ट हुआ था. तीन लोगों की मौत बताई जा रही है. यह घटना सोमवार शाम 5 बजकर 2 मिनट पर हुई.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें