कौन से अंगूर होते हैं सेहत के लिए ज्यादा अच्छे? हड्डी और हार्ट के लिए काले और डाइजेशन के लिए खाएं हरे अंगूर

0
कौन से अंगूर होते हैं सेहत के लिए ज्यादा अच्छे? हड्डी और हार्ट के लिए काले और डाइजेशन के लिए खाएं हरे अंगूर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Bareilly: कालू अंगूर और हरे अंगूर के बीच लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि कौन से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं. किस वैरायटी के अंगूर की क्या खासियत होती है और इन्हें खाने से क्या फायदे मिलते हैं, जानिए.

X

हरा अंगूर,काला अंगूर.

हाइलाइट्स

  • काले अंगूर हड्डियों और हार्ट के लिए फायदेमंद हैं.
  • हरे अंगूर पाचन को दुरुस्त रखते हैं.
  • दोनों अंगूर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं.

बरेली: आमतौर पर बाजार में बिकने वाले हरे और काले अंगूर खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी अंगूर खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि कौन से रंग के अंगूर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं. जहां एक तरफ काले अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी होता है, वहीं दूसरी तरफ हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं.

कौन से अंगूर खाने चाहिए
आपको बता दें कि काले अंगूर हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इनमें एंथोसायनिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि काले और हरे अंगूरों में से कौन से अंगूर को डाइट में लेना चाहिए? दोनों ही विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर भी होते हैं, जो इनके पोषक तत्वों के प्रोफाइल और हेल्थ बेनिफिट्स पर असर डालते हैं.

दोनों के बीच का अंतर
अगर इन दोनों के बीच अंतर किया जाए, तो काले अंगूर का रंग एंथोसायनिन नामक पिगमेंट के कारण गहरा होता है, जिससे इनका स्वाद मीठा होता है. यह पिगमेंट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है, जिसके कारण काले अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होते हैं.

वहीं, अगर हरे अंगूर की बात करें तो इनमें यह पिगमेंट कम मात्रा में होता है. इसलिए ये स्वाद में थोड़े खट्टे हो सकते हैं. दोनों ही अंगूरों में विटामिन के, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

किसमें क्या है खास
काले अंगूर हड्डियों को मजबूत बनाने, हार्ट हेल्थ को बेहतर करने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं. इनमें मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं. दोनों ही अंगूर अपने-अपने पोषण गुणों के कारण फायदेमंद होते हैं इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार, इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है.

homeuttar-pradesh

काले या हरे, कौन से अंगूर होते हैं सेहत के लिए ज्यादा अच्छे? जान लीजिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों