भईया, आपका होटल आप संभालिए…. नैनीताल पुलिस का न्यू ईयर को लेकर ऐसा फरमान, जिसने सुना वही हैरान

0
भईया, आपका होटल आप संभालिए…. नैनीताल पुलिस का न्यू ईयर को लेकर ऐसा फरमान, जिसने सुना वही हैरान


Last Updated:

Nainital Police Advisory For Hotel Owners: नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंगियों को रोकने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर राज्य की पुलिस पहले ही कमर कस लेती है. नए साल की रात में हर पब, मॉल, चौराहे पर भीड़ रहती है. कुछ हाल ऐसा ही नैनीताल का भी देखने को मिलता है. मगर, इस बार नैनीताल की पुलिस ने एक अलग फरमान सुना दिया है, जिसे जानकर हर कोई दंग है.

नैनीताल पुलिस का अजब गजब फरमान.

नैनीताल. नए साल का जश्न पूरी दुनिया मनाती है. ऐसे में हर जगह ही काफी भीड़ रहती है. पहाड़ों पर भी न्यू ईयर पर बहुत भीड़ रहती है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर सभी सतर्क रहते हैं. वैसे सुरक्षा का जिम्मा आम तौर पर पुलिस पर होता है. मगर, अब उत्तराखंड से एक अजब-गजब खबर सामने आ रही है. यहां के नैनीताल की पुलिस ने इस जिम्मा से पल्ला झाड़ सा लिया है. उसने 31 दिसंबर की रात को लेकर होटल मालिकों को फरमान सुना दिया है. कहा है कि भईया आपका होटल है तो आपको ही संभालना होगा. जी हां, सुनने में अजीब लगता है, लेकिन सच यही है. ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या नैनीताल पुलिस अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है? क्या सुरक्षा देने में नैनीताल पुलिस नाकाम है?

नैनीताल में 31 दिसंबर को अब अपने होटलों में आयोजन के दौरान बाउंसर रखने होंगे. नैनीताल पुलिस ने कुछ ऐसा ही फरमान निकाल दिया है. पहली बार पुलिस ने सभी होटल मालिकों को निर्देश जारी कर स्पष्ट कहा है कि होटलों में बाउंसर तो रखने ही होंगे और पूरे कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय थाने में देनी अनिवार्य होगी. सिटी नैनीताल के एसपी मनोज कत्याल ने कहा कि कितने लोग आएंगे, क्या उनका कार्यक्रम रहेगा और कैसे सुरक्षा करनी होगी? इस पर ब्यौरा देना होगा.

एसपी ने यह भी कहा कि अगर किसी जगह पर कुछ होता है तो उसके आयोजक का पूरा जिम्मा होगा. उसे घटना की वजह बतानी पड़ेगी. अगर पूर्व में जारी निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई भी होगी.

नैनीताल के होटल एसोसिएशन के सचिव वेद साह ने कहा कि नैनीताल में सालों से नए साल के दौरान भीड़ रहती है. मगर, अब तक कभी ऐसे आदेश जारी नहीं हुए. इस बार होटल मालिकों को ऐसे आदेश से बांध दिया गया है. हांलाकि सुरक्षा के इंतजाम कई होटलों में हर बार रहते हैं. जबकि इस बार का आदेश पर्यटन कारोबारियों को असहज किए हुए है.

बहरहाल सवाल ये उठ रहा है कि नैनीताल में जिला पंचायत कांड़ के दौरान किडनैपर और बेतालघाट गोली कांड में पुलिस ने जिस कदर अपने घुटने टेक दिए. उसके बाद अब क्या 31 दिसंबर की रात की सुरक्षा के इंतजाम करने में भी नैनीताल पुलिस नाकाम है?

homeuttarakhand

आपका होटल आप संभालिए…. नैनीताल पुलिस का न्यू ईयर को लेकर ऐसा फरमान,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों