सिर्फ ₹599 में नए साल की शानदार पार्टी का जश्न! मऊ के इस लॉन में मिलेगा खाने से लेकर म्यूजिक तक फुल पैकेज

0
सिर्फ ₹599 में नए साल की शानदार पार्टी का जश्न! मऊ के इस लॉन में मिलेगा खाने से लेकर म्यूजिक तक फुल पैकेज


मऊ: न्यू ईयर का जश्न हर कोई यादगार बनाना चाहता है. इसके लिए इस बार मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना सरूरपुर में स्थित जीएस लोन इस बार पार्टी प्रेमियों के लिए बेहतरीन और किफायती विकल्प लेकर आया है. मात्र ₹599 प्रति व्यक्ति में आपको यहां हर वह सुविधा मिलेगी, जो एक शानदार और मजेदार न्यू ईयर पार्टी के लिए जरूरी होती है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

लोकल 18 से बातचीत में अनिल चौहान ने बताया कि जीएस लोन में न्यू ईयर पार्टी के लिए ₹399 में वेज और ₹599 में नॉनवेज पैकेज उपलब्ध है. इसमें रात का भोजन और स्टार्टर शामिल है. वेज पैकेज में पनीर चिल्ली जैसे व्यंजन मिलेंगे, जबकि नॉनवेज में मछली और चिकन फ्राई का स्वाद लिया जा सकता है. स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ ताजा और गुणवत्ता युक्त सामग्री का पूरा ध्यान रखा गया है.

खास थीम और सजावट का रखा गया ध्यान
जीएस लोन अपनी खूबसूरत सजावट, खुले और स्वच्छ वातावरण तथा आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. न्यू ईयर पार्टी के अवसर पर लॉन को खास थीम के अनुसार सजाया जाएगा. रंग-बिरंगी लाइटिंग, आकर्षक डेकोरेशन और म्यूजिकल माहौल आपकी पार्टी को और भी खास बना देंगे. शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के खाने का बेहतरीन इंतजाम किया गया है, ताकि हर मेहमान अपनी पसंद का आनंद ले सके.

डांस और म्यूजिक का भी उठाएं मज़ा
मनोरंजन के लिए यहां डीजे, म्यूजिक सिस्टम और लेडीज डांस का शानदार इंतजाम है. जगह-जगह डीजे फ्लोर लगाए जाएंगे, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल की शाम जमकर एंजॉय कर सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों के लिए यह पार्टी पूरी तरह से मनोरंजन और खुशी से भरी होगी. इसके अलावा, आप अपने खास पलों को फोटोग्राफी के माध्यम से यादगार बना सकते हैं.

कम बजट में मिलेगा शानदार अनुभव
₹599 के पैकेज में स्वादिष्ट खाना, थीम सजावट, म्यूजिक सिस्टम और मनोरंजन का पूरा इंतजाम शामिल है. अगर आप कम बजट में शानदार, सुरक्षित और सुविधाजनक न्यू ईयर पार्टी की तलाश में हैं, तो जीएस लोन आपके लिए बिल्कुल सही जगह है. दोस्तों, परिवार और अपने खास लोगों के साथ नए साल का स्वागत करें एक यादगार अंदाज में.

बुकिंग की जानकारी
इस न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने के लिए आप 31 दिसंबर शाम 4:00 बजे तक टिकट बुक कर सकते हैं. टिकट काउंटर से उपलब्ध होंगे. इस न्यू ईयर, जीएस लोन में खुशियों, मस्ती और यादगार पलों के साथ साल की शुरुआत करें और इसे अपनी यादों का हिस्सा बनाएं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों