धनंजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में FIR, जानें किस मामले में हो गया एक्शन
Last Updated:
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले कफ सिरप तस्करी कांड में उनका नाम उछला तो अब जौनपुर के महराजगंज से ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके सरकारी गनर समेत 10 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है.
लखनऊः जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले कफ सिरप तस्करी कांड में उनका नाम उछला तो अब जौनपुर के महराजगंज से ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके सरकारी गनर समेत 10 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है. धनंजय सिंह सहित सभी लोगों के खिलाफ जमीन कब्जाने, धमकाने, एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. एफआईआर दर्ज कर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ब्लॉक प्रमुख पति ने दी धमकी
निर्माण कार्य के दौरान विनय सिंह ने धनंजय सिंह का नाम लेकर इलाकाई लोगों को धमकाया था. एसएचओ उपेन्द्र सिंह ने पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर्ज कर दी थी. वीडियो वायरल होने पर धनंजय सिंह ,विनय सिंह पर एफआईआर दर्ज हुई. इसी मामले में एसएचओ उपेंद्र सिंह को लाईन हाज़िर किया गया है.
रास्ता कब्जाने का है आरोप
बताया जा रहा है कि सोमवार को ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह अपने प्लॉट के दक्षिण में स्थित 20 फीट के आम रास्ते पर भी दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश करने लगे. कॉलोनी के नक्शे में और विनय सिंह के प्लॉट की रजिस्ट्री में भी प्लॉट के दक्षिण में 20 फीट का रास्ता दिखाया गया और वही रास्ता कॉलोनी के दूसरे लोगों के आने-जाने का भी रास्ता था, जिसपर कॉलोनी वालों ने विरोध किया.
विनय सिंह के खिलाफ भी दर्ज हुई एफआईआर
बताया जा रहा है कि कॉलोनी वाले विरोध करने पहुंचे तो विनय सिंह अपने असलहाधारी साथियों के साथ कॉलोनी वालों को धमकाने लगे. कहां जा रहा है कि बहस बढ़ी तो क़लोनी वालों ने रास्ते को बंद करने वाली दीवार गिरा दी. इसके बाद कॉलोनी वाले सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचे तो थानेदार ने रास्ता कब्जा करने की कोशिश पर एफआईआर दर्ज करने के बजाए उल्टे विनय सिंह की तहरीर पर कॉलोनी वालों पर ही एफआईआर दर्ज कर ली.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें