Kanpur News: शादी के 41 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव; बड़े भाई ने कहा- शांत स्वभाव का था कौशल

0
Kanpur News: शादी के 41 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव; बड़े भाई ने कहा- शांत स्वभाव का था कौशल


Last Updated:

Kanpur News: कानपुर में शादी के 41 दिन बाद एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन भी सब कुछ सामान्य था. अचानक जब काफी देर तक कौशल दिखाई नहीं दिया तो घरवालों ने तलाश की. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो कौशल का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक कौशल की फाइल फोटो

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां शादी के महज 41 दिन बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवक का शव उसके ही घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

मृतक की पहचान रैना गांव निवासी 21 वर्षीय कौशल के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक कौशल की शादी 18 नवंबर को कानपुर देहात के मैथा लालपुर निवासी तनु से हुई थी. शादी के बाद से ही कौशल अपनी पत्नी और ससुर चमनलाल के साथ रह रहा था, जबकि उसकी मां सुमन और तीन बहनें पास में ही दूसरे मकान में रहती थीं. बड़े भाई शंकर ने बताया कि कौशल स्वभाव से शांत और खुशमिजाज था. उसे किसी तरह की परेशानी या तनाव में कभी नहीं देखा गया. इसलिए आत्महत्या का कारण समझ से बाहर है.

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन भी सब कुछ सामान्य था. अचानक जब काफी देर तक कौशल दिखाई नहीं दिया तो घरवालों ने तलाश की. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो कौशल का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जांच में अब तक आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है. थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. यदि किसी तरह की तहरीर या संदिग्ध तथ्य सामने आते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बताया गया कि कौशल पर परिवार की जिम्मेदारियां भी थी. शादी के बाद वह अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना रहा था. ऐसे में अचानक उठाया गया यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

शादी के 41 दिन बाद युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों