Meerut News : नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर!शराब पीकर किया हुड़दंग… तो होगी कार्रवाई

0
Meerut News : नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर!शराब पीकर किया हुड़दंग… तो होगी कार्रवाई


Last Updated:

Meerut News : मेरठ में नए साल 2026 के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. शहर के प्रमुख होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी की जाएगी. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और जुर्माने के साथ जेल तक का प्रावधान रहेगा.

मेरठ : मेरठ में नए साल 2026 के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शहर के अलग-अलग होटलों में जहां भव्य न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया जाएगा, वहीं विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग डीजे की धुन पर जश्न मनाते नजर आएंगे. इसी को देखते हुए मेरठ प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक विशेष प्लान तैयार किया है. इस संबंध में लोकल-18 की टीम ने मेरठ एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र से विशेष बातचीत की.

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नए साल के स्वागत के मद्देनजर हाईवे और शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित सभी होटलों को नोटिस जारी कर नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. होटल संचालकों को साफ तौर पर कहा गया है कि जितनी पार्किंग की व्यवस्था है, उतनी ही संख्या में लोगों को पार्टी की अनुमति दी जाए. उन्होंने बताया कि लगातार कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षित और अनुशासित तरीके से नए साल का जश्न मनाने पर जोर दिया जा रहा है.इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

हर चौराहे पर मुस्तैद रहेगी पुलिस
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि संबंधित थानों के सहयोग से शहर के प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी. टीमों के पास आधुनिक उपकरण उपलब्ध रहेंगे, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने या हुड़दंग करने वालों की मौके पर ही जांच की जा सकेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टिव जैकेट भी उपलब्ध कराई गई हैं.

इन इलाकों में रहेगी सख्त चेकिंग
मेरठ प्रशासन ने बताया कि नववर्ष के मौके पर बेगमपुल, एनएच-58, तेजगढ़ी, शास्त्री नगर, गंगानगर, लालकुर्ती, घंटा समेत कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही हर गतिविधि पर पल-पल नजर रखी जाएगी, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा के साथ नए साल की शुरुआत हो सके.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर!शराब पीकर किया हुड़दंग… तो होगी कार्रवाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *