Aaj Ka Vrishabh Rashifal : चंद्रमा के गोचर से वृषभ राशि वालों पर होगी धनवर्षा, बिजनेस से चमकेगा भाग्य, आज नई उमंग का दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 January 2025 : आज पौष माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है. रोहिणी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. वृषभ राशि के जातक आज आप नई उमंग और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप SIP में पैसा इन्वेस्ट करें. यह आपको आगे चलकर बड़ा लाभ देगा.
इसमें वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है, जिससे आपको धन का बेहतर लाभ होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे बेहतर नौकरी के तलाश में कहीं और भी कोशिश कर सकते हैं. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आप जिस टारगेट को लेंगे, उसे पूरा भी कर पाएंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप SIP में पैसा इन्वेस्ट करें. यह आपको भविष्य में बड़ा लाभ देगा.
इस उपाय ये मिलेगा लाभ
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आप लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तो एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका जीवन भी सामान्य रहेगा. आज आप कहीं मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और गंगा जल में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें