Astro Tips : नए साल में इन राशियों की बल्ले-बल्ले, लेकिन कुछ को दिक्कतें भी होंगी, जानें अपनी कुंडली
Last Updated:
Astro Tips for 2026 : राशियों के लिए 2026 खास है. नए साल में ग्रहों का संतुलन कुछ राशियों को फायदा पहुंचाएगा और कुछ राशियों को नुकसान. नए अवसर भी मिलेंगे. जोखिम को संभालते हुए कोई कदम उठाएं तो फायदा रहेगा. आवेग में आकर निर्णय लेने से परहेज करें. परिवार में संतुलन बनाए रखने से फायदा होगा. नई जगह जॉइनिंग भी कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि नए साल में किस राशि की चांदी रहेगी और किसका साल खराब गुजरेगा.
नए साल में ग्रहों का प्रभाव अलग-अलग राशियों के ऊपर रहेगा. ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग-अलग राशि के जातकों को फल मिलेंगे. चाहे व्यवसाय हो या स्वस्थ हो. सभी के ऊपर इनका प्रभाव दिखेगा. आइये जानते हैं कि कौन सी राशि में कौन से ग्रह का प्रभाव रहेगा और पूरा साल कैसा गुजरेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषचार्य पं. अनुपम महाराज बताते हैं कि 2026 में मेष राशि के जातकों की नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी. नए अवसर भी मिलेंगे. हालांकि, जोखिम को संभालते हुए कोई कदम उठाएं तो फायदा रहेगा. आवेग में आकर निर्णय लेने से परहेज करें.

मिथुन राशि में नौकरी में बदलाव सम्भव है. व्यवसाय में वृद्धि होगी और निर्णय सार्थक साबित होंगे. हालांकि, सोच-समझकर ही कदम उठाएं. कर्क राशि के जातकों को आधिकारिक कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में संतुलन बनाए रखने से फायदा होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिंह राशि के लोगों का साल आर्थिक नजरिए से फायदेमंद रहेगा. हालांकि, खर्च भी बढ़ सकता है. नौकरी में भी सफलता मिलेगी. कन्या राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है. विशेष ध्यान दें तो बचा जा सकता है.

तुला राशि के जातकों के व्यवसाय में वृद्धि होगी. इसके साथ ही प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी. नौकरी में भी सफलता मिलेगी. हालांकि, सोच समझकर ही निवेश से जुड़े निर्णय लें. वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य पूरे साल सामान्य रहेगा.

धनु राशि के लोगों को नौकरी और रिसर्च से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के योग है. नई जगह जॉइनिंग भी कर सकते हैं. मकर राशि के लोगों को सरकारी नौकरी के साथ ही प्रशासनिक और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

कुंभ राशि के जातकों को नवाचार तकनीक में फायदा मिलेगा. व्यवसाय के साथ ही नया स्टार्टअप के लिए बढ़िया समय है. सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है. मीन राशि के लोगों को रचनात्मक मीडिया या फिर शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सही रहेगा. प्रेम संबंध भी सामान्य रहेंगे.