नए साल पर मोहब्बत का दीदार करने पहुंचे हजारों पर्यटक, ताजमहल के बाहर लगी लंबी कतारें
Last Updated:
Agra News: नए साल पर आगरा का दीदार करने वालों की लगातार भीड़ उमड़ रही है. नए साल के जश्न को मानाने के लिए हजारों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए हैं. बुधवार को सुबह से ही ताजमहल के बाहर पर्यटकों की लम्बी लाइन देखने को मिली. ताजमहल के साथ पर्यटक आगरा किला देखने भी पहुंच रहे हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा को ताजनगरी भी कहा जाता है. आगरा का ताजमहल देश-दुनिया में मशहूर है. ताज की खूबसूरती को निहारने के लिए दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं. नए साल के जश्न को मानाने के लिए हजारों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए हैं. बुधवार को सुबह से ही ताजमहल के बाहर पर्यटकों की लम्बी लाइन देखने को मिली. ताजमहल के साथ पर्यटक आगरा किला देखने भी पहुंच रहे हैं.
ताजमहल की खूबसूरती को देख लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे. हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है. ताजमहल पर क्रिसमस से पर्यटकों का उमड़ना शुरू हो गया था. बता दें कि वर्ष 2025 के अंत में ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी. बीते मंगलवार को लगभग 45 हजार पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया, जिसमें 15 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश मिला. नए साल के जश्न के लिए बुधवार और गुरुवार को और अधिक भीड़ उमड़ी.
आगरा में ही नव वर्ष का प्लान
आगरा में ताजमहल और आगरा किला देखने आये जयपुर के युवक अक्षय बेनर्जी ने कहा कि वह नया साल स्मारकों की खूबसूरती को देखकर मानना चाहते हैं. अक्षय ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ आगरा आए हैं. उन्होंने कहा कि यहां आगरा में ही वह नव वर्ष का प्लान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी आगरा किला देखा है, कल ताजमहल घूमने जाएंगे. अक्षय ने कहा कि कल्चर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना अलग ही मजा है. उन्हें आगरा में बहुत मजा आ रहा है और पूरे इंजॉय के साथ ताजमहल देखने के लिए भी उत्साहित हैं.
विदेशी पर्यटक भी ताज देख हुए मोहब्बत के दीवाने
जापान से भारत आये एक युवक ने कहा कि वह ताजमहल देखने के लिए आगरा आये है. उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की. पर्यटक ने कहा कि ताजमहल से सुन्दर कोई ईमारत नहीं हो सकती है. जापान के पर्यटक ने कहा कि ताजमहल देखने के बाद वह अब आगरा किला आए हैं. आगरा किला भी बेहद सुंदर और आकर्षित है. उन्होंने कहा कि दोनों ही ईमारत बहुत सुंदर है. जापान के पर्यटक ने कहा कि न्यू ईयर सेलिब्रेट भी वह आगरा में ही करेंगे. आगरा का ताज उनके लिए यादगार पल बन गया है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.