Police Bharti: पुलिस भर्ती में UP, MP से लेकर बिहार तक महिलाओं को कितना मिलता है आरक्षण?

0
Police Bharti: पुलिस भर्ती में UP, MP से लेकर बिहार तक महिलाओं को कितना मिलता है आरक्षण?


Last Updated:

Police Bharti, UP Police Bharti, MP SI Bharti: मध्य प्रदेश की पुलिस भर्तियों में महिलाओं को अब 35% आरक्षण मिलेगा. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि यूपी, बिहार से लेकर राजस्‍थान तक किस राज्‍य की पुलिस भर्ती में महि…और पढ़ें

UP Police Bharti 2024, Police Recruitment 2025: पुलिस भर्ती में महिलाओं को कितना आरक्षण मिलता है?

Police Bharti, UP Police Bharti, MP SI Bharti: तमाम युवा पुलिस में भर्ती होने के सपने देखते हैं. अक्‍सर अलग अलग राज्‍यों में समय समय पर पुलिस कांस्‍टेबल (Police Constable Bharti) और सब इंस्‍पेक्‍टर (Sub Inspector Bharti) से लेकर लेकर कई पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं. इनदिनों मध्‍य प्रदेश में सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती (MP SI Bharti) को लेकर बवाल मचा हुआ है. यहां एसआई यानि सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर होने वाले वाली नियुक्‍तियों के नियमों में कुछ संशोधन किए किए हैं, जिसके कारण चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इसके अलावा एमपी एसआई परीक्षा (MP SI Exam) में मिलने वाले आरक्षण का मामला भी चर्चा में है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं मध्‍य प्रदेश से लेकर उत्‍तर प्रदेश, बिहार, उत्‍तराखंड तक की पुलिस भर्ती में महिलाओं को कितने फीसदी आरक्षण मिलता है?

MP Police Bharti: तो सबसे पहले बात मध्‍य प्रदेश की.मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (MP SI Bharti) पदों पर भर्तियां होने वाली हैं, जिसमें कुछ नए नियम लागू होने हैं. इसके तहत आरक्ष्‍ण के फॉर्मूले में भी बदलाव किया जा रहा है. नए नियम के तहत एमपी एसआई पुलिस भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. अभी तक मध्‍य प्रदेश पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलता है. अब मोहन सरकार ने इसे बढाकर 35 फीसदी कर दिया है और यह रिजर्वेशन लिखित परीक्षा में लागू किया जाएगा, जबकि पहले यह नियम प्रारंभिक परीक्षा में लागू किया जाता रहा है. इसी तरह एमपी पुलिस भर्ती (MP Police Bharti) के सिलेक्‍शन प्रोसेस के लिए इंटरव्‍यू के मार्क्‍स 50 कर दिए गए हैं.पहले की भर्तियों में इंटरव्‍यू के लिए 10 अंक मिलते रहे हैं. यही नहीं लिखित परीक्षा के मार्क्‍स 200 से बढाकर 600 नंबर कर दिया गया है. फिजिकल फिटनेस परीक्षा के लिए 100 मार्क्स मिलेंगे.

UP Police Bharti: UP पुलिस में महिलाओं को कितना आरक्षण
यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Bharti) में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण मिलता है. योगी सरकार ने वर्ष 2023 में यूपी पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण की घोषणा की. बता दें कि यूपी की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को हाईकोर्ट के आदेश पर पहले से ही 20 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलता है, जिसके बाद अब यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलता है. उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक सभा में बताया था कि 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिलाएं थीं, जो अब 40 हजार पहुंच गई है. यूपी पुलिस में होने वाली 62424 भर्तियों में महिलाओं के लिए 18700 से अधिक पद आरक्षित हैं.

Bihar Police Bharti: बिहार, उत्‍तराखंड में कितना आरक्षण
बिहार में वर्ष 2006 में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्ष्‍ण दिया. इसके बाद वर्ष 2007 में शहरी निकाय चुनावों में भी इसे लागू किया गया. इसी तरह बिहार में वर्ष 2006 से ही प्रायमरी टीचर भर्ती में महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण दिया गया था और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण कर दिया गया. इस तरह बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Bharti) में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलता है. इधर उत्‍तराखंड में भी सरकारी नौकरियों में प्रदेश की महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाता है.

Rajasthan Police Bharti: राजस्‍थान में कितना आरक्षण
राजस्थान सरकार भी यहां की पुलिस भर्तियों में 33 फीसदी आरक्षण देती है. अभी पिछले साल एक अक्‍टूबर 2024 को राजस्‍थान सरकार ने पुलिस भतियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया. इसके लिए सरकार ने राजस्‍थान पुलिस सबआर्डिनेट सर्विस रूल्‍स 1989 में संशोधन किया और इस तरह राजस्‍थान पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित कर दिए. इसमें भी खास बात यह है कि महिलाओं के लिए आरक्षित इन 33 फीसद सीटों में से एक तिहाई सीटें विधवा महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी.

homecareer

Police Bharti: UP, MP से लेकर बिहार तक महिलाओं को कितना मिलता है आरक्षण?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों