2026 के पहले दिन योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 21 IAS अफसरों का कर दिया तबादला
Last Updated:
IAS Officer Transfer List: नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आईएएस अखंड प्रताप सिंह सचिव निर्वाचन और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं. आईएएस नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं. इसके अलावा आईएएस मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है.
लखनऊः नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आईएएस अखंड प्रताप सिंह सचिव निर्वाचन और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं. आईएएस नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं. इसके अलावा आईएएस मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है. योगेश कुमार आयुक्त एवम निबंधक सहकारिता विभाग बनाए गए हैं. इसके अलावा आईएएस अपर्णा यू प्रमुख सचिव राजस्व बनाई गई हैं.
IAS सुधा वर्मा बनीं सचिव राजस्व विभाग
IAS सुधा वर्मा बनीं सचिव राजस्व विभाग, IAS कुमार प्रशांत बने सचिव गृह विभाग, IAS संदीप कौर बनी सचिव वित्त विभाग, IAS भवानी सिंह खंगारौत बने सचिव वित्त विभाग, IAS सारिका मोहन बनी सचिव एवं DG चिकित्सा शिक्षा, IAS अखंड प्रताप सिंह बने सचिव एवं ACEO निर्वाचन विभाग, IAS दिव्य प्रकाश गिरी बनें सचिव PWD विभाग.
जानें किसको क्या विभाग मिला
आईएएस डॉ सारिका मोहन बनीं सचिव चिकित्सा विभाग एवम महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा
एसबीएस रंगाराव बने प्रमुख सचिव यूपी पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण एवम सामान्य प्रशासन विभाग
नवीन कुमार जीएस सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद
भवानी सिंह सचिव वित्त विभाग
अरुण प्रकाश विशेष सचिव राजस्व
रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास विभाग
दिव्य प्रकाश गिरी सचिव pwd
कृष्ण कुमार सचिव सिंचाई एवम जलसंसाधन विभाग
सुधा वर्मा सचिव राजस्व विभाग
रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें