नए साल में महराष्ट्र के रण में उतरेंगे अखिलेश, यूपी में भी रणनीति को देंग धार
Last Updated:
UP Politics: नए साल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे. BMC चुनाव में अखिलेश यादव की दो जनसभाएं तय हो चुकी हैं. रणनीति ये है कि महारष्ट्र में उत्तर भारतियों के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिल सके.
लखनऊ/दिल्ली. नए साल में समाजवादी पार्टी चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई है. इस बार पार्टी में जो रणनीतिक खाका खींचा है, वह महाराष्ट्र वाया यूपी है. दरअसल, महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका चुनाव में भी पार्टी ने ताल ठोंक दी है. ऐसे में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव खुद चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं, इसके बाद वह यूपी के मिशन को रफ्तार देंगे.
15 जनवरी को है मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे. बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि मुंबई आर्थिक और राजनीतिक केंद्र है. इससे पहले, राज्य के 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 2 दिसंबर, 2025 को हो चुका है. वहीं महानगर पालिका यानी म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. शहरों की देखरेख करने वाली पालिकाएं राज्य की राजनीति का केंद्र होती हैं. आर्थिक राजधानी मुंबई पर सभी का सबसे बड़ा फोकस रहेगा. मुंबई महानगर पालिका (BMC) सिर्फ देश की सबसे बड़ी नहीं, बल्कि एशिया की सबसे अमीर महानगर पालिका है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें