UP Madarsa Board Exam 2025 : यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से, डाउनलोड करें पूरा टाइम टेबल

0
UP Madarsa Board Exam 2025 : यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से, डाउनलोड करें पूरा टाइम टेबल


Last Updated:

UP Madarsa Board Exam 2025 : यूपी मदरसा बोर्ड ने मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी तक चलेगी.

UP Madarsa Board Exam : मदरसा बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.

हाइलाइट्स

  • यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी.
  • परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी, दो शिफ्ट में होगी.
  • छात्र टाइम टेबल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Madarsa Board Exam 2025 : यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. बोर्ड ने मुंशी (माध्यमिक फारसी), मौलवी (माध्यमिक अरबी), आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक फारसी) और आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक अरबी) के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं. छात्र परीक्षा का शेड्यूल यूपी मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

मुंशी (माध्यमिक फरसी) परीक्षा टाइम टेबल 2025

17 फरवरी 2025 – धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी)
18 फरवरी 2025 – फारसी साहित्य
19 फरवरी 2025 – उर्दू साहित्य
20 फरवरी 2025 – सामान्य अंग्रेजी
21 फरवरी 2025 – सामान्य हिंदी
22 फरवरी 2025 – गणित, होम साइंस, लॉजिक फिलॉस्फी, सोशल स्टडीज साइंस

मौलवी (माध्यमिक अरबी) – टाइम टेबल 2025

17 फरवरी 2025 – (शिया/सुन्नी)
18 फरवरी 2025 – अरबी साहित्य
20 फरवरी 2025 – सामान्य अंग्रेजी
21 फरवरी 2025 – सामान्य हिंदी
22 फरवरी 2025 – गणित, होम साइंस, लॉजिक फिलॉस्फी, सोशल स्टडीज

यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 

homecareer

यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से, डाउनलोड करें पूरा टाइम टेबल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों