Magh Mela 2026 Live: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पौष पूर्णिमा पर मुख्य स्नान जारी, 44 दिन में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना
Last Updated:
Magh Mela 2026 Live News: प्रयागराज के संगम तट पर 44 दिवसीय माघ मेले का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सात सेक्टरों में फैले मेले में टेंट सिटी, पांटून पुल, विशेष यातायात व्यवस्था, ATS, एनडीआरएफ और आधुनिक निगरानी प्रणाली तैनात की गई है.
Magh Mela 2026 Live: संगम की पवित्र रेती पर आस्था का महासागर उमड़ पड़ा है. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आज से माघ मेले का भव्य आगाज़ हो चुका है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 44 दिनों तक चलने वाला यह ऐतिहासिक माघ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था का अद्भुत उदाहरण है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें