UP News Live: अपनी मौसी के पास बांग्लादेश भाग जाना चाहिए… शाहरुख खान पर बरसे नंदकिशोर गुर्जर
Last Updated:
UP News Live in Hindi: अगर आप उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी खबरों से रू-ब-रू रहना चाहते हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. आपके शहर और उसके आसपास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी इस लाइव में सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
सीएम ने दी श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉक्टर विधायक स्व श्याम बिहारी लाल की आवास श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बता दें, विधायक श्याम बिहारी लाल का कल हार्ट अटैक से निधन हो गया था. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा से दूसरी बार भाजपा विधायक थे. सीएम श्रद्धांजलि देकर बरेली से रवाना हो चुके हैं.
कानपुर में भी दिखा माघ मेला को लेकर उत्साह
प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद आज से माघ मेला की शुरुआत हो गई है. भारी संख्या में प्रयागराज में श्रद्धालु पहुंचकर स्नान कर रहे हैं. ऐसे में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहा है. रेलवे पुलिस लगातार मार्च कर रही है और जो विशेष ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से प्रयागराज के लिए चलाई गई है. उन ट्रेनों से यात्रियों को सकुशल रवाना किया जा रहा है. वहीं भारी भीड़ की संभावनाओं के चलते स्टेशन के बाहर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय भी बनाया गया है. स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि विशेष ट्रेनें आज से 16 फरवरी तक चलेंगी. ट्रेन 00101 प्रयागराज से शाम 6 बजे और ट्रेन 00102 रात 8:25 बजे चलेगी. ये ट्रेनें स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक उपलब्ध रहेंगी और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी रखी है.
लखनऊ के KGMU में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्मान्तरण के प्रयास के मामले में नया रुख सामने आया है. आरोपी जूनियर रेजिडेंट पर पुलिस ने 25000 रुपये इनाम घोषित किया है. पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही. वहीं, आरोपी डॉक्टर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. इधर, पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज करा लिया है.
हापुड़ में जिला जेल के निर्माण में गड़बड़ी
हापुड़ जिला जेल निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी मिली है. जिला जेल निर्माण में 4 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है. दस्तावेजों में निर्माण सामग्री ज्यादा पहुंचाई गई, मौके पर जांच में कम पहुंच रही निर्माण सामग्री. एसपी के आदेश पर कंपनी के 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. बता दें, हापुड़ के हाफिजपुर में बन रही है जिला जेल.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:30 बजे बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10:50 पर विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचेंगे. फिर विधायक श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद 11:20 पर वापस त्रिशूल एयरपोर्ट आएंगे. 11:25 पर बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
अपनी मौसी के पास बांग्लादेश भाग जाना चाहिए… शाहरुख खान पर बरसे नंदकिशोर गुर्जर
एक जागरण कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोगों से उनकी फिल्मों के बहिष्कार की अपील की. कहा कि कोई भी शाहरुख़ खान की फिल्म न देखे और उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाए. ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. साथ ही उन्होंने अभिनेता पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए बयान दिया कि अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें बांग्लादेश भाग जाना चाहिए अपनी मौसी के पास.