गाजर-मूंग दाल छोड़िए! सर्दियों में घर पर बनाएं चुकंदर का ये शाही हलवा, एक बार चख लिया स्वाद तो बार-बार बनाएंगे

0
गाजर-मूंग दाल छोड़िए! सर्दियों में घर पर बनाएं चुकंदर का ये शाही हलवा, एक बार चख लिया स्वाद तो बार-बार बनाएंगे


Last Updated:

Chukandar Ka Halwa: सर्दियों में कुछ मीठा, गरमागरम और सेहत से भरपूर खाने का मन हो तो चुकंदर का हलवा सबसे बढ़िया विकल्प है. देसी घी, दूध और मावे से बना यह शाही हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि आयरन से भरपूर होने के कारण शरीर को ताकत और गर्माहट भी देता है. आसान रेसिपी के साथ जानिए घर पर चुकंदर का परफेक्ट हलवा बनाने का देसी तरीका.

सर्दियों का मौसम आते ही घर में कुछ खास और गरमागरम मीठा खाने का मन अपने आप होने लगता है. ऐसे में चुकंदर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. देसी घी, दूध और मावे से बना यह हलवा ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट देता है और इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है. चुकंदर का हलवा पोषण तत्वों से भरपूर होता है. चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. यही वजह है कि सर्दियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है.

हलवे की शुरुआत

इस हलवे को बनाने की शुरुआत सही चुकंदर चुनने से होती है. हमेशा ताजे, सख्त और गहरे लाल रंग के चुकंदर लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें. अगर आप मोटे कद्दूकस से चुकंदर घिसेंगे तो हलवे में सुंदर लच्छे दिखाई देंगे, वहीं बारीक कद्दूकस करने से हलवा ज्यादा मुलायम बनेगा.

असली स्वाद

एक भारी तले की कड़ाही में शुद्ध देसी घी गरम करें. इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें. अब उसी घी में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. इससे चुकंदर का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूध डालने की बारी

बलिया निवासी बुजुर्ग विद्यावती देवी बताती हैं कि जब चुकंदर अच्छी तरह भुन जाए और खुशबू आने लगे, तब इसमें दूध डालकर कड़ाही को ढक दें. इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. इस दौरान चुकंदर दूध को अच्छे से सोख लेता है और पूरी तरह नरम हो जाता है. जब दूध सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा दिखाई देने लगे, तब अगला स्टेप करें.

चीनी या मिश्री

अब स्वाद के अनुसार चीनी या मिश्री डालें. वैसे चुकंदर में अपनी प्राकृतिक मिठास होती है, लेकिन जरूरत लगे तो थोड़ी चीनी डाली जा सकती है. चीनी डालते ही हलवा थोड़ा ढीला लगेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इसे मीडियम आंच पर चलाते हुए फिर से गाढ़ा कर लें. इसके बाद मावा या मिल्क पाउडर डालें, जिससे हलवा शाही और क्रीमी बन जाता है.

खुशबू और स्वाद

अब हलवे में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि खुशबू हर निवाले में आ जाए. जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा मावा डालकर हलवे को सजा दें.

शाही हलवा तैयार

गरमा-गरम चुकंदर का शाही हलवा अब परोसने के लिए तैयार है. इसका गहरा रंग, मलाईदार टेक्सचर और देसी घी की खुशबू हर किसी का दिल जीत लेती है. खास मौकों पर यह हलवा मिठास और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल साबित होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गाजर-मूंग दाल छोड़िए! सर्दियों में घर पर बनाएं चुकंदर का ये मजेदार शाही हलवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों