कातिल हसीना निकली मणिपुर की युवती, विदेशी प्रेमी को ग्रेटर नोएडा में उतारा मौत के घाट, जानिए क्या रही वजह?

0
कातिल हसीना निकली मणिपुर की युवती, विदेशी प्रेमी को ग्रेटर नोएडा में उतारा मौत के घाट, जानिए क्या रही वजह?


ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां साउथ कोरिया के नागरिक की उसकी मणिपुर निवासी प्रेमिका ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, रविवार को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) अस्पताल से नॉलेज पार्क थाना पुलिस को मीमो के जरिए सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच की और मृतक की पहचान Mr. Duck Hee Yuh, पुत्र Hwa Yong Yuh, निवासी साउथ कोरिया के रूप में की, जो ग्रेटर नोएडा के एटीएस पायस हाइडवेज, सेक्टर-150 में रह रहा था.
जांच में पता चला कि मृतक को अस्पताल में Lunjeana Pamai, पुत्री Kanchan Gthai, निवासी थाना खौपुम, जिला बिशनुपुर, मणिपुर द्वारा लाया गया था. पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि इसी युवती ने चाकू से हमला कर अपने प्रेमी की हत्या की. दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

अस्पताल में मृत घोषित
घटना के बाद आरोपी युवती घायल युवक को खुद GIMS अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क में तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. चूंकि यह विदेशी नागरिक से जुड़ा मामला है, इसलिए संबंधित उच्चाधिकारी और विदेश दूतावास को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से गहन जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों