संभल में आज सुबह-सुबह बड़ा ऑपरेशन, छापेमारी शुरू, भारी पुलिस फोर्स तैनात
Last Updated:
Sambhal News: संभल में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. राय सत्ती इलाके में सुबह 5 बजे से छापेमारी शुरू हुई है. डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस व बिजली विभाग की टीमों ने…और पढ़ें
संभल में बिजली चोरी पर छापेमारी.
संभल पुलिस और प्रशासन ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू किया है. राय सत्ती थाना क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे से व्यापक छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं. डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन का कहना है कि छापेमारी के दायरे में धार्मिक स्थल भी आ सकते हैं और बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.