UP News Hindi LIVE: बहराइच में BLO की बड़ी लापरवाही, आजमगढ़ में लाइव सड़क हादसा
Last Updated:
UP News Live Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
बहराइच जिले की मोतीपुर तहसील के बरखड़िया गांव में बीएलओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि बीएलओ ने बिना किसी ठोस कारण के ग्राम प्रधान और उनकी मां का नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया. इस घटना से न सिर्फ ग्राम प्रधान बल्कि गांव के लोग भी हैरान हैं. मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने बीएलओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
आजमगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. आजमगढ़-जौनपुर राज्यमार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर ट्रक व उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें