Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले आज लगाएं एफर्ट, रिश्ता हो सकता है पक्का! ज्योतिष ने बताया उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का मंगलवार का दिन शुभ रहने वाला है. ज्योतिष ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना मंगलकारी रहने वाला है. साथ ही पढ़ाई करने वालों और घर-परिवार चलाने वालों को अहम जानकारी दी गई है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 6 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्लेषा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन कितना मंगलकारी रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन करियर के लिहाज से आज काफी बेहतर होगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए परेशान हैं, आज उन्हें नई नौकरी मिल सकती है. जो विद्यार्थी हैं, आज उन्हें भी अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. आज आप पूरे दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरे रहेंगे. आज आपको घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा.
नए काम की शुरुआत से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस की सोच रहे हैं, फिलहाल उन्हें नए काम की शुरुआत से पहले बचना चाहिए. जो लोग पहले से बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप अपने मेहनत के दम पर अपनी काबिलियत को साबित भी कर पाएंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. जो लोग इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार में निवेश से बचें, वरना इससे आपको नुकसान होने की संभावना है.
सिंगल होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय से अपने चाहने वाले को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, आज का दिन उनके लिए बेहतर है. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर की बातों को समझें और उसकी गलतियों को थोड़ा इग्नोर करें. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन बेहतरीन होगा. आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करें और हो सके तो सुंदरकांड का पाठ भी करें. इससे आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होने शुरू हो जाएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.