ये गलती दोबारा नहीं करूंगा.. एनकाउंटर में घायल गोकश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया

0
ये गलती दोबारा नहीं करूंगा.. एनकाउंटर में घायल गोकश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया


Last Updated:

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ा गया. घायल बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया. सोनू उर्फ कलीम ने कहा कि वह हिंदुस्तान में दुबारा ऐसी गलती नहीं करेगा.

ख़बरें फटाफट

Muzaffarnagar News: गोली लगते ही हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया बदमाश
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस और गौ हत्यारों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में घायल गोकश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया. बदमाश सोनू उर्फ़ कलीम हाथ जोड़कर कह रहा है कि ‘हिंदुस्तान में अब ये गलती दुबारा नहीं करूंगा, इस बार माफ कर दीजिए.

दरअसल, पुलिस ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गौ हत्यारे, गौ मांस लेकर बझेडी गांव के रास्ते आने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जब दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और ईंख के खेत में जा घुसे. जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश सोनू उर्फ कलीम पुलिस की गोली लगने घायल हो गया. वहीं कॉम्बिंग के बाद पुलिस ने गन्ने के खेत से दूसरे बदमाश दाऊद को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस और गौ मांस भी बरामद किया।

माफ़ी की भीख मांगता दिखा बदमाश

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान शातिर गौ हत्यारा सोनू उर्फ कलीम हाथ जोड़कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए ये कहता नजर आया कि वह अब हिंदुस्तान में ये गलती दोबारा नहीं करेगा, मुझे इस बार माफ कर दीजिए. पुलिस पूछताछ में ये बात भी निकल कर सामने आई कि ये एक संगठित गैंग है जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में गौ हत्या की घटना को अंजाम देकर दिन में इस गौ मांस को बेबी और सीमा नाम की दो मुस्लिम महिलाओं को बेच दिया करते थे. फिर ये दोनों महिला इस गौ मांस के मार्केट में बेचने का काम करती थी.

गैंग की महिला सदस्य भी गिरफ्तार

आलाधिकारियों की माने तो पुलिस ने सीमा नाम की आरोपी महिला को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बेबी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी और इस गैंग के अन्य सदस्यों कि धर पकड़ के लिए पुलिस जुट गई है. बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त आए ये गौ हत्यारे लंबे समय से इस धंधे में थे.  इन पर पहले भी गौकशी के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

ऐसे कर रहे थे धंधा

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक महोदय के निर्देश में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के क्रम में नई मंडी पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना के बाद गौमांस बचने के इरादे से निकली एक महिला को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ पर उसने बताया था कि मदीना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले कुछ व्यक्तियों से गौमांस एक महिला ने खरीदा था, जिसके माध्यम से वह उसके पास वह गौमांस आया था. पुलिस ने अपनी तरफ से पूछताछ करने के बाद गौकशी का मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा. इसी क्रम में सोमवार रत हाईवे पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ये गलती दोबारा नहीं करूंगा.. एनकाउंटर में घायल गोकश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों