School Holiday: नोएडा-गाजियाबाद में फिर बढ़ाई गईं स्कूल की छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगी कक्षाएं
Last Updated:
Noida-Ghaziabad School Closed: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है. गाजियाबाद जिलाधिकारी ने 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा देने का आदेश दिया है. बताते चले कि अभी तक 5 जनवरी तक स्कूल बंद थे मगर 6 जनवरी को अधिक ठंड देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
नोएडा: ठंड आते ही बच्चों को इंतजार रहता है शीतकालीन छिट्टियों का. यह छुट्टियां उनकी एक साथ नहीं होती है, मौसम के हिसाब से हर 2, 4 दिन में बढ़ाई जाती है. जब छुट्टी का आखिरी दिन होता है तो सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है कि क्या आज आदेश आएगा कि इस तारीख से इस तारीख तक स्कूल की छुट्टियां और बढ़ा दी गई है. कुछ ऐसा ही इंतजार फिलहाल इन दिनों हर एक बच्चा कर रहा है. तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के तो बच्चों का इंतजार समझों फिलहाल के लिए खत्म हो गया है. यहां के स्कूलों में अब छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है. आइए जानते हैं पूरी अपडेट.
ठंड, कोहरा और शीतलहर के आतंक के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों को अभी कुछ और दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है. अब स्कूल की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है. इससे पहले यहां के स्कूलों में 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था, मगर इतनी ज्यादा सर्दी और कोहरे के कारण बच्चों के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बताते चलें 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल के लिए अवकाश घोषित किया गया है.
10 तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल
यह निर्देश गाजियाबाद जिलाधिकारी ने दिया है. उनके निर्देश का पालन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 10 तारीख तक स्कूल बंद होने का फैसला लिया है. वहीं बीएसए ओपी यादव ने बताया कि ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसे में स्कूल खोलना संभव नहीं है क्यों इतनी ठंड पड़ रही है तो बच्चों की हेल्थ का भी हमें ध्यान रखना है. बच्चों को देखते हुए यह फैसला जिलाधिकारी ने लिया और सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें