Aaj Ka Vrishabh Rashifal : इस उपाय से चमकेगा वृषभ राशि का भाग्य, रुके काम होंगे, सरकारी नौकरी भी पक्की, जानें

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : इस उपाय से चमकेगा वृषभ राशि का भाग्य, रुके काम होंगे, सरकारी नौकरी भी पक्की, जानें


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 8 January 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा. रुके काम पूरे होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे छात्रों की चाहत पूरी हो सकती है. सेहत का ख्याल रखना होगा. नया वाहन खरीद सकते हैं. परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं. इससे शादीशुदा लाइफ में प्रेम संबंध मजबूत होंगे.

(Aaj ka Vrishabh rashifal 8 January 2026)वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 8 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा. आज आप रुके काम को पूरा करेंगे. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनका प्रयास रंग लाएगा. सेहत का ख्याल रखना होगा. नया वाहन खरीद सकते हैं.

यहां वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके बिजनेस में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आज आप नई डील को भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे. आज आप ऑफिस में अपने काम को जिम्मेदारियों के साथ पूरा करें. आज बॉस की फटकार भी लग सकती है. जो लोग इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, सरकारी स्कीम जैसे टीडी और एफडी में निवेश कर सकते हैं.

आज क्या करना शुभ
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जा सकते हैं. इससे आप दोनों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गंगा जल में हल्दी डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको धन की प्राप्ति भी होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

इस उपाय से चमकेगा वृषभ राशि का भाग्य, रुके काम होंगे, सरकारी नौकरी भी पक्की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *