सहारनपुर का जाम खत्म! डीएम आवास मार्ग होगा चौड़ा और आसान, जानिए पूरा रास्ता

0
सहारनपुर का जाम खत्म! डीएम आवास मार्ग होगा चौड़ा और आसान, जानिए पूरा रास्ता


Last Updated:

Saharanpur शहर में सड़क विकास की योजना के तहत विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, और अब जिला अस्पताल मार्ग को फोरलेन में बदला जाएगा. इस परियोजना से न केवल दर्जनों गांवों के लोग सीधे लाभान्वित होंगे, बल्कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी.

इस परियोजना के लिए शासन से लगभग 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है. इसका मुख्य उद्देश्य महानगर से टपरी मार्ग तक यातायात को आसान बनाना और जाम की समस्या से राहत दिलाना है. वहीं, रेलवे लाइन पर पुल निर्माण का कार्य लंबे समय से चल रहा है.

NEWS18

सहारनपुर में जिला अस्पताल के पास से गुजरने वाला यह मार्ग सीधे रेलवे लाइन को क्रॉस करता है और नागल रोड पर पड़ने वाले कई गांवों को जोड़ने में मदद करेगा. इससे शहर से लोग आसानी से देहात क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे और शहर के जाम से बचेंगे.

NEWS18

विद्युत पोल और लाइनें शिफ्टिंग पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा फोरलेन निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. फोरलेन पूरी तरह बन जाने पर महानगर से टपरी मार्ग तक यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

लोक निर्माण विभाग को महानगर में चौधरी चरण सिंह चौक से एसबीडी जिला चिकित्सालय के पास तक सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति मिल गई है. वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 7 से 10 मीटर है, जिसे 1,100 मीटर लंबाई में 14 मीटर चौड़ा करके फोरलेन किया जाएगा.

NEWS18

यह सड़क टपरी-नागल मार्ग का ही हिस्सा है. पेपर मिल फाटक पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद, मेरठ-मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से आने वाला यातायात शेखपुरा कदीम होते हुए महानगर में प्रवेश करता है, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है.

NEWS18

एसबीडी जिला चिकित्सालय के पीछे की ओर स्थित 800 मीटर लंबी सड़क को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा. यह सड़क लिंक मार्ग से जुड़कर देहरादून रोड पर स्थित जनकपुरी चौक को जोड़ती है. आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद, महानगर से चौधरी चरण सिंह चौक की ओर और चिकित्सालय के पास वाली सड़क पर यातायात बिना किसी रूकावट के सुचारू रूप से चलेगा.

NEWS18

पेपर मिल रोड पर वाहनों के जाम से राहत मिलने के साथ ही नए फोरलेन बनने पर महानगर से टपरी-नागल मार्ग पर आने-जाने वाले 30,000 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा. अनुमान है कि आरओबी जून 2026 तक तैयार हो जाएगा.

NEWS18

दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 19 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत आएगी. इसमें लोक निर्माण विभाग सिविल कार्यों पर नौ करोड़ रुपये खर्च करेगा, जबकि शेष 10 करोड़ रुपये बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, नगर निगम के नलकूप और वन विभाग जैसे अन्य कार्यों पर लगाए जाएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सहारनपुर का जाम खत्म! डीएम आवास मार्ग होगा चौड़ा और आसान, जानिए पूरा रास्ता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों