UP News Hindi LIVE: बसपा अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज, CM योगी ने दी शुभकामनाएं, मथुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सीएम योगी ने लिखा कि वह प्रभु श्रीराम से मायावती के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं.
मथुरा में साइबर ठगों के खिलाफ लंगड़ा अभियान, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
मथुरा में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का लंगड़ा अभियान लगातार जारी है. एसओजी और गोवर्धन पुलिस की संयुक्त टीम की 25 हजार के इनामी साइबर अपराधी से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में मुहम्मद साद उर्फ काला निवासी देवसेरस के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है. घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांठौली-जमुनावता मार्ग पर हुई.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें