पार्लर के खर्च को करना जीरो और पाना है नैचुरल ग्लो, तो इस आसान ड्रिंक करें ट्राई और फिर देखिए चेहरे की रंगत

0
पार्लर के खर्च को करना जीरो और पाना है नैचुरल ग्लो, तो इस आसान ड्रिंक करें ट्राई और फिर देखिए चेहरे की रंगत


Last Updated:

हम अक्सर सोचते हैं कि कोई अच्छी क्रीम या सीरम लगा लिया तो चेहरा चमक जाएगा, लेकिन सच ये है कि जब तक शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा तब तक बाहर से कुछ लगाने का असर सीमित ही रहेगा. त्वचा को ग्लो देने के लिए जरूरी है कि विटामिन्स और मिनरल्स अंदर से मिलें. इसी कमी को पूरा करती है ये आसान घरेलू ड्रिंक.

अगर हर इवेंट से पहले पार्लर जाना मुश्किल लगे या बार बार के खर्च से बचना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. कई बार समय और पैसे दोनों की कमी आ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी दिखे. इसके लिए शरीर अंदर से साफ और पोषित होगा तो चेहरे पर उसका असर अपने आप नजर आएगा. यही वजह है कि अब लोग महंगे फेशियल से ज्यादा नेचुरल उपायों पर भरोसा कर रहे हैं.

पोषण

हम अक्सर सोचते हैं कि कोई अच्छी क्रीम या सीरम लगा लिया तो चेहरा चमक जाएगा, लेकिन सच ये है कि जब तक शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा तब तक बाहर से कुछ लगाने का असर सीमित ही रहेगा. त्वचा को ग्लो देने के लिए जरूरी है कि विटामिन्स और मिनरल्स अंदर से मिलें. इसी कमी को पूरा करती है ये आसान घरेलू ड्रिंक

ड्रिंक

इस ड्रिंक को पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व सीधे शरीर में जाते हैं. इससे स्किन की रिपेयरिंग अंदर से शुरू होती है. रोज इसे पीने से डलनेस कम होती है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है. खास बात ये है कि इसके लिए आपको घंटों कुछ लगाने की जरूरत नहीं, बस रोज कुछ मिनट का टाइम निकालना है

Add News18 as
Preferred Source on Google

टमाटर

आप चाहें तो टमाटर और शिमला मिर्च इन दो चीजों से ही कमाल की ड्रिंक बना सकती हैं. पहले बात करें टमाटर की तो टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है. यह स्किन को डैमेज से बचाने में मदद करता है और चेहरे की रंगत सुधारता है. नियमित सेवन से पिंपल्स और दाग-धब्बों की परेशानी भी धीरे-धीरे कम हो सकती है. यही वजह है कि टमाटर को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

शिमला

वहीं शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-C होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है. इससे त्वचा टाइट और हेल्दी बनी रहती है. इसके अलावा यह स्किन को फ्री-रेडिकल्स से बचाती है जिससे समय से पहले झुर्रियां आने का खतरा कम होता है. रोजाना सेवन से चेहरे पर नेचुरल चमक दिखने लगती है.

ड्रिंक रेसीपी

इस ड्रिंक को बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है बस एक टमाटर और एक शिमला मिर्च लें अच्छे से धोकर काट लें. अब इन्हें एक गिलास पानी में उबाल लें. उबालने के बाद छलनी से छानकर पल्प निकालें. स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक डालें और हल्की गुनगुनी हालत में पी लें.

कब पीए

इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर सुबह समय न मिले, तो आप इसे शाम को भी ले सकती हैं. लगातार 15 दिन तक इसका सेवन करें. बीच में स्किप न करें तभी असर साफ नजर आएगा. साथ में पानी ज्यादा पिएं और बाहर का जंक फूड थोड़ा कम करें.

फर्क साफ

अगर आप इस ड्रिंक को ईमानदारी से 15 दिन तक पी लेंगी, तो 16वें दिन आपको खुद फर्क नजर आएगा. त्वचा पहले से ज्यादा साफ, फ्रेश और चमकदार दिखेगी मेकअप की जरूरत कम लगेगी और लोग खुद पूछेंगे कि आपने चेहरे पर क्या लगाया है. सबसे बड़ी बात 2000 रुपये का फेशियल बच जाएगा.

homelifestyle

पार्लर के खर्च को करना जीरो और पाना है नैचुरल ग्लो, तो इस ड्रिंक करें ट्राई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों