प्रेमिका को पहले पिलाई नशीली चाय, फिर मुंह दबाकर कर दी हत्या, मुजफ्फरनगर ममता हत्याकांड का हुआ खुलासा

0
प्रेमिका को पहले पिलाई नशीली चाय, फिर मुंह दबाकर कर दी हत्या, मुजफ्फरनगर ममता हत्याकांड का हुआ खुलासा


Last Updated:

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ममता हत्याकांड का खुलासा हुआ. प्रेमी संदीप ने नशीली चाय पिलाकर ममता को बेहोश किया और मुंह दबाकर हत्या कर दी. शव पर टेप लगाकर ठेले से गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला उजागर किया.

सांकेतिक फोटो.

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में हुए ममता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, ममता के प्रेमी संदीप नामदेव ने ही उसे नशीली चाय पिला कर बेहोश किया और मुंह दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद डर के मारे मृतका के चेहरे पर टेप लगा कर पड़ोस के युवक के ठेले की मदद से शव को गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, तगान निवासी ममता और होली चौक पक्का बाग निवासी संदीप का करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था. इस दौरान संदीप कई बार ममता को पैसे भी देता रहा, लेकिन पिछले दिनों ममता लगातार पांच हजार रुपये की मांग कर रही थी. पैसे देने से मना करने पर वह धमकी देने लगी, जिससे नाराज होकर संदीप ने हत्या की योजना बनाई.

कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2012 में पत्नी की मौत के बाद खाने का टिफिन मंगाने लगा था. उसी दौरान ममता से मुलाकात हुई थी. कुछ दिनों में दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.

बता दें कि विगत 14 जनवरी को गंगनहर के पास ममता का शव बरामद हुआ था. पहचान होने पर पुलिस ने जांच शुरू की. कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी तक पहुंची और पूछताछ में संदीप ने हत्या कबूल की. पुलिस ने बताया कि जिस दिन ममता घर पर आई थी, उसके कुछ ही घंटों बाद हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने घर में रखी नशीली गोलियां मिलाकर ममता को चाय पिलाई और घटना को अंजाम दिया.

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठेले पर लपेटकर गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन शव डिवाइडर में फंस गया. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की दो शादियां पहले हो चुकी हैं.

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है. हत्या के तीन दिन बाद तक शव वहीं पड़ा रहा, जबकि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त का दावा करती रही. मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है और पुलिस के तत्पर रवैये पर सवाल उठ रहे हैं.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुजफ्फरनगर : प्रेमिका को पहले पिलाई नशीली चाय, फिर मुंह दबाकर कर दी हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों