मौनी अमावस्या को लेकर चंदौली में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर जानें से बचें, जानें डिटेल

0
मौनी अमावस्या को लेकर चंदौली में रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर जानें से बचें, जानें डिटेल


Last Updated:

Chandauli News: मौनी अमावस्या पर्व के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा. यह व्यवस्था 17 जनवरी 2026 की रात 12 बजे से 18 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी. श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

चंदौली: जिले में मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है. यह व्यवस्था दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे से शुरू होकर 18 जनवरी 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जाम की समस्या से बचाव और आपात सेवाओं के निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों पर यातायात को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा. आम नागरिकों से अपील है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें.

थाना मुगलसराय अन्तर्गत पड़ाव पर रूट डायवर्जन-

1. पड़ाव चौराहे से जो वाहन राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेश करना चाहते हैं, वे वाहन रामनगर होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को चले जाएंगे अथवा पड़ाव चौराहे से बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
2. चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) किसी भी प्रकार के मालवाहक/भार वाहन (पिकअप/मैजिक/डीसीएम) आदि वाहन जो वाराणसी की तरफ जाना चाहते हैं, को गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करके गोधना चौराहा से एन0एच0-19/हाईवे से होते हुए जनपद वाराणसी को भेजे जायेंगे.
3. (सनबीम स्कूल तिराहा/एफसीआई तिराहा)- मुगलसराय की तरफ से वाराणसी को जाने वाले मालवाहक/भार वाहन (पिकअप / मैजिक आदि) को FCI तिराहे से डायवर्ट कर साहुपुरी तिराहे से होते हुए रामनगर की तरफ भेजा जायेगा, एफसीआई से पड़ाव चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
4. PAC तिराहा रामनगर से कोई भी वाहन (माल वाहक/भार वाहन) पड़ाव चौराहे की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा।
5. कोयला मंडी से कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जायेगा.
6. कटरिया (लंका मैदान) से कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जायेगा.
7. कटरिया (लंका मैदान) पर कोयला मंडी के लिए दिन में पूर्व से जो नो एंट्री लागू है वह रात्रि के समय भी लागू रहेगी.
8. जो वाहन चंदौली की तरफ से सारनाथ, एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर तथा आजमगढ़ की तरफ जाना चाहते हैं, वे रिंग रोड (पचफेड़वा) से अपने गंतव्य को जाएंगे.

थाना बलुआ रूट डायवर्जन-

1. जनपद वाराणसी चौबेपुर की तरफ से गंगा पुल पार कर आने वाली ट्रैफिक को जिसमें दो पहिया छोड़कर समस्त वाहनों को चौबेपुर क्षेत्र में ही रोक दिया जायेगा.
2. चहनिया चौराहे से बलुआ गंगा घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन (मोटर साइकिल को छोड़कर) जाना प्रतिबंधित रहेगा.
3. टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से कोई भी वाहन मोटरसाइकिल, साइकिल इत्यादि को बलुआ गंगा घाट की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा.
4. बलुआ थाना तिराहा (पुल रोड) से गंगा घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन का जाना प्रतिबंधित रहेगा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मौनी अमावस्या को लेकर चंदौली में रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर जानें से बचें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों