Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की तय हो सकती है शादी, निवेश के लिए दिन ठीक नहीं, अचानक बदलेगा सबकुछ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 January 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च भी खूब होंगे. टैक्स, बीमा, लोन या विरासत मामलों पर ध्यान देंगे. निवेश से जुड़े कोई भी फैसले लेने से बचें. प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. गलतफहमी से बचें. आज शिशिर ऋतु, माष माघ, तिथि प्रतिपदा और नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. आज परिवर्तन, रहस्य और अचानक से घटनाएं होने की संभावना अधिक है. पार्टनर के साथ मिठास भरी बातचीत करें. अविवाहित लोगों की शादी किसी रहस्यमयी या प्रभावी व्यक्ति से तय हो सकती है.
Aaj ka Mesh Rashifal 19 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला हो सकता है. आज खर्चों में वृद्धि होगी और अचानक से कोई घटना घटित हो सकती है. कोई निर्णय लेने से पहले धैर्य व समझदारी का परिचय जरूर दें. स्वास्थ्य थोड़ा असामान्य रहेगा. कमर और घुटने से जुड़ी हल्की परेशानी होगी. प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. हालांकि, गलतफहमी से बचें. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि प्रतिपदा और नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.14 मिनट पर और सूर्यास्त 5.49 मिनट शायकाल पर होगा. अभिजीत (शुभ मुहूर्त) 12.10 से 12.53 मिनट तक होगा. अशुभ समय 8.33 से 9.53 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
इस काम में लाभ
कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज हल्का उतार और चढ़ाव हो सकता है. कमर, घुटने व रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें. आज भारी कामों को टाल दें और पर्याप्त आराम करें. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. शक और गलतफहमी से बचें. पार्टनर के साथ मिठास भरी बातचीत करें. अविवाहित लोगों की शादी किसी रहस्यमयी या प्रभावी व्यक्ति से तय हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है. जिसकी चिंता आपको सताएगी.
कैसे मिलेगी शांति
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 8 और भाग्यांक 2 है. शुभ रंग सुनहरा लाल व मैरून रहेगा. दक्षिण और पश्चिम दिशा आपके लिए शुभ रहेगी. भगवान शिव की आराधना करें. शिवलिंग के ऊपर काले तिल डालकर जल अर्पित करें. ओम नमः शिवाय का 21 या 111 बार जाप करें. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और मानसिक शांति भी मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें