Noida Engineer Death Case LIVE: दो बिल्डरों पर केस हुआ दर्ज, युवराज के पिता ने रेस्क्यू टीम पर लगाया बड़ा आरोप
Last Updated:
Greater Noida Engineer Death Case Live Update: ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 2 घंटे तक अपनी जिंदगी को बचाने के लिए युवराज लोगों से गुहार लगाता रहा. मगर उसे कोई बचा नहीं सका. अब इस घटना पर हो रही कार्रवाई पर हर किसी की नजर है. जिसकी पल-पल की रिपोर्ट आपको न्यूज18 के लाइव पर मिलेगी.
ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्डे में गिरकर शुक्रवार की रात कार समेत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत होने की एक दर्दनाक घटना सामने आई थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दिया. जब मामले ने तूल पकड़ा तो रविवार को पुलिस ने मृतक युवराज के पिता की तहरीर पर पहली एफआईआर दर्ज की और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने इंजीनियर की मौत केस में तत्काल विभागीय कार्रवाई कर नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया. जुड़े रहिए लाइव के साथ इंजीनियर युवराज की मौत केस की पल-पल की अपडेट पाने के लिए.
एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन समेत 2 बिल्डरों पर दर्ज हुआ केस

युवराज मेहता की बेसमेंट में डूबने से मौत के केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और 2 बिल्डिरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.
मृतक युवराज के पिता ने लगाए रेस्क्यू टीम पर आरोप

About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें