पुलिस वाले वीडियो बना रहे थे, फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं खुली… नहीं बनाते बहाना, तो बच जाती युवराज की जान

0
पुलिस वाले वीडियो बना रहे थे, फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं खुली… नहीं बनाते बहाना, तो बच जाती युवराज की जान


Last Updated:

Noida Sector 150 Accident: शख्स ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी कह रहे थे कि पानी ठंडा है, सरिया पड़े हैं. वहीं कुछ पुलिसकर्मी वीडियो बनाने में बिजी थी. फायर विभाग के कर्मियों की सीढ़ी नहीं खुल रही थी. शख्स ने बताया कि उसने डायल 112 पर 12.14 पर कॉल किया था. पुलिस 6 मिनट बाद पहुंच गई थी.

नोएडा सेक्टर-150 में हादसे को लेकर बड़ा खुलासा.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-150 में हुए हादसे को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. सिस्टम की पोल भी खुल रही है. इस बीच जिस शख्स ने हादसे को लेकर सबसे पहले डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी, उस शख्स ने न्यूज18 से बातचीत की है. शख्स ने आरोप लगाया कि रेस्क्यू करने आई पुलिस और फायर विभाग के पास फटे हुए लाइफ जैकेट थे. शख्स ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी कह रहे थे कि पानी ठंडा है, सरिया पड़े हैं. वहीं कुछ पुलिसकर्मी वीडियो बनाने में बिजी थी. फायर विभाग के कर्मियों की सीढ़ी नहीं खुल रही थी. शख्स ने बताया कि उसने डायल 112 पर 12.14 पर कॉल किया था. पुलिस 6 मिनट बाद पहुंच गई थी. फायर विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची. शख्स ने कहा, ‘मुझे अफसोस रहेगा कि मैंने पुलिस को कॉल क्यों किया. अगर किसी परिचित को करता तो शायद हम उसे बचा सकते थे.’ बात करते करते चश्मदीद भावुक हो गया.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पुलिस वाले बोले की पानी ठंडा है… नहीं बनाते बहाना तो बच जाती युवराज की जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों