40 साल से थे कपल, अब ताजमहल में बने पति-पत्नी, विदेशी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

0
40 साल से थे कपल, अब ताजमहल में बने पति-पत्नी, विदेशी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी


Last Updated:

Agra News; आगरा में ताजमहल देखने आए एक विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. अग्नि को साक्षी मानकर इस विदेशी जोड़े ने 40 साल के अपने लिव-इन रिलेशन को हिन्दू रीति-रिवाज से शादी के तब्दील कर लिया. इस विदेशी कपल में कहा कि उन्हें भारत की परंपरा पसंद आई, जिसके चलते उन्होंने शादी करने का फैसला किया. 

आगरा विदेशी कपल शादी

आगरा: कहते हैं कि मोहब्बत की नगरी आगरा में कई कपल मिले, कईयों ने शादी की कसमें खाईं. लेकिन यूपी के आगरा में इस बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला. मोहब्बत की नगरी एक बार फिर एक विदेशी जोड़े के प्यार की गवाह बनी. दरअसल, यहां एक विदेशी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. अग्नि को साक्षी मानकर इस विदेशी जोड़े ने 40 साल के अपने लिव-इन रिलेशनशिप को पहचान दी और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने कहा कि उन्हें भारत की परंपराएं काफी पसंद आईं और वे हिंदू रीति-रिवाजों को मानते हैं, इसी वजह से उन्होंने भारत आकर शादी करने का फैसला किया.

25 दिनों की यात्रा पर आए थे विदेशी कपल

खबरों के अनुसार, फ्रांस के रहने वाले फिलिप और सिल्विया भारत पर्यटन के लिए आए थे. अपनी 25 दिनों की यात्रा के दौरान वे ताजमहल घूमने भी पहुंचे. ताज का दीदार करते ही उनके मन में विचार आया कि क्यों न वे अपने प्यार को भी यादगार बना दें. इसके बाद इस विदेशी जोड़े ने ताज के करीब शादी करने का फैसला कर लिया.

विदेशी कपल की शादी की रस्में एक वेडिंग कंपनी के जरिए होटल में अदा कराई गईं. फ्रांस से आए फिलिप ने बताया कि वे और उनकी लवर 25 दिन के लिए भारत आए थे. दोनों के रिश्ते को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं. यहां आते ही उन्हें हिंदू रीति-रिवाज इतने पसंद आए कि उन्होंने यहीं शादी करने का फैसला कर लिया.

आगरा की सड़कों पर विदेशी जोड़े की शादी वायरल

इसके बाद कपल ने पहले ताजमहल का दीदार किया और शाहजहां-मुमताज के प्रेम के किस्से सुने. इसके बाद होटल में शादी की रस्में पूरी की गईं. शादी के लिए मंडप सजवाया गया, पंडित को बुलाया गया और अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए. अब इस विदेशी जोड़े की शादी की खबरें पूरे आगरा में तेजी से वायरल हो रही हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

विदेशी कपल ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, 40 साल बाद बने पति-पत्नी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *