Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खतरनाक या फायदेमंद? एक गलती बिगाड़ सकती है खेल, ज्योतिष ने क्या कहा
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को शनिवार के दिन काफी संभलकर रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह लड़ाई-झगड़े से बचें. हो सके तो आज आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें. वृषभ राशि वालों को आज कुछ खास बातों का ध्यान देने की जरूरत है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 24 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है. आज आप बेवजह लड़ाई झगड़े से बचें. हो सके तो आज आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें. वृषभ राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा.
उधार देने से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए. आज आप अपने जानने वालों और रिश्तोदारों को भी पैसा उधार देने बचें, वरना इसका सीधा असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, आज वो नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. आज आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा भी होगा.
रख सकते हैं शादी का प्रस्ताव
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं, आज उससे अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर पर दबाव बनाने की जरूरत नहीं है. आज आप अपने पार्टनर के साथ यदि बाहर कहीं घूमने जाएंगे तो इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 6 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और गरीब-जरूरतमंद को काले कम्बल या कपड़े का दान करें. इससे आपके जीवन में आने वाली समस्याएं कम होंगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.