Flaxseed Benefits : सिर्फ 2 चम्मच अलसी, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस, कैंसर तक की छुट्टी

0
Flaxseed Benefits : सिर्फ 2 चम्मच अलसी, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस, कैंसर तक की छुट्टी


Last Updated:

Alsi Khane Ke Fayde : सर्दियों में हमें ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अलसी का सेवन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर असली न केवल दिल की बीमारियों और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है, बल्कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी सक्षम है. अलसी का उपयोग शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है. इसका ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाता है. असली हड्डियों के दर्द, एनीमिया और ब्लड प्रेशर काबू रखने में भी रामबाण है.

शाहजहांपुर. सर्दियों के मौसम में अलसी का सेवन करना किसी वरदान से कम नहीं है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अलसी के छोटे-छोटे बीजों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने की शक्ति होती है. इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स और लिग्नान्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं. नियमित रूप से अलसी का उपयोग न केवल शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है, बल्कि यह दिल की बीमारियों और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सक्षम है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है.

सेहत के लिए खजाना

शाहजहांपुर में गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि अलसी के बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं. इसमें मुख्य रूप से ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय सेहत और मस्तिष्क की कार्यक्षमता के लिए जरूरी है. अलसी में विटामिन बी1, उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इसमें मैंगनीज, कॉपर, फास्फोरस और जिंक जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी पाए जाते हैं. भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. यह कॉम्बिनेशन हड्डियों के दर्द, एनीमिया और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से लड़ने में शरीर को बेहद मजबूत बनाता है.

सेवन की विधि 

अलसी का पूरा लाभ लेने के लिए इसे धीमी आंच पर भूनकर और पीसकर खाना सबसे सही तरीका है. इसे गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी के रूप में, दही के साथ या सलाद पर छिड़ककर खाया जा सकता है. सर्दियों में इसके लड्डू भी बनाए जाते हैं. अगर लड्डू अलसी के आटे के हैं तो दिन में एक और आगे गेहूं के आटे में मिले हैं, तो दो लड्डू खाए जा सकते हैं. सीधे पाउडर के रूप में सुबह खाली पेट दो चम्मच यानी लगभग 20 ग्राम अलसी का सेवन किया जा सकता है. इससे अधिक मात्रा पाचन बिगाड़ सकती है. अगर आप आंतों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप अलसी का सेवन बिलकुल भी न करें. यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ 2 चम्मच अलसी, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस, कैंसर तक की छुट्टी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों