दरगाह, मंदिर और धाम… अमरोहा में घूमने के लिए ये हैं टॉप 5 जगहें, देखिए फोटो
Last Updated:
अमरोहा में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां पांच ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को दूर-दूर से खींच लाती हैं. दरगाह शाह विलायत साहब, वासुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, वाएं का कुआं, जमामस्जिद और तिगरी धाम. ये पांच स्थल न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, बल्कि हर साल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनते हैं.
अमरोहा मैं घूमने की वैसे तो कई चीजे हैं. लेकिन पांच ऐसी मशहूर चीज हैं. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. उन्ही में से एक अमरोहा की दरगाह शाह विलायत साहब एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. जहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं. यह दरगाह अपनी शांति और सौंदर्य के लिए जानी जाती है. जो पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां के ऐतिहासिक महत्व और सुंदर वातावरण को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. दरगाह के आसपास का क्षेत्र भी बहुत ही सुंदर है. जो लोगों को आकर्षित करता है. लोग यहां आकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं. यह दरगाह अमरोहा की पहचान है और यहां के लोगों के लिए गर्व का प्रतीक है.

अमरोहा का वासुदेव मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. जिसका इतिहास बहुत दिलचस्प है. यह मंदिर भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव को समर्पित है. मंदिर की सुंदर वास्तुकला और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है. दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करते है. यह मंदिर अमरोहा की पहचान है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है.

अमरोहा का तुलसी पार्क और वाएं का कुआं एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. इसकी खासियत है यहां का सुंदर बाग़ और ऐतिहासिक कुआ, जो लगभग 100 साल पुराना है. लोग दिल्ली, मेरठ, और आसपास के शहरों से यहां घूमने आते हैं. यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है. यह एक आदर्श पिकनिक स्थल है. जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अमरोहा का तिगरी धाम एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. जो गंगा नदी के किनारे स्थित है. यहां का इतिहास बहुत पुराना है और यह जगह भगवान शिव को समर्पित है. हर साल यहां एक बड़ा मेला आयोजित किया जाता है. जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं. तिगरी धाम की खासियत है इसका सुंदर गंगा घाट और शांत वातावरण, जो लोगों को आकर्षित करता है. यह एक आदर्श पिकनिक और धार्मिक स्थल है.

अमरोहा की जामा मस्जिद एक ऐतिहासिक और सुंदर मस्जिद है. जो अपनी वास्तुकला के लिए जानी जाती है. इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था. मस्जिद का डिज़ाइन और आंतरिक सजावट बहुत ही आकर्षक है. लोग दूर-दूर से यहां आते हैं और इसकी सुंदरता को निहारते हैं. यह मस्जिद अमरोहा की पहचान है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है.