Madhumakhi Palan : मधुमक्खियों ने घोला मुरादाबाद की रिंकी के जीवन में शहद, आज 200 बक्से उनके पास, घर बैठे कमा रहीं लाखों
Last Updated:
Beekeeping benefits : मधुमक्खी पालन किसानों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. अब तो घरेलू महिलाओं ने भी इसमें हाथ आजमाना शुरू कर दिया है. ऐसी ही एक महिला फिरोजाबाद की रिंकी हैं, जो आज की डेट में मधुमक्खी पालन से लाखों रुपये कमा रही हैं. मधुमक्खी पालन में शहद के अलावा मोम, रॉयल जेली और प्रोपोलिस जैसे उत्पाद भी मिलते हैं. इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र निःशुल्क ट्रेनिंग भी कराता है. रिंकी ने साल 2023 में मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया. उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिली.
फिरोजाबाद. जहां चाह, वहां राह. यूपी के फिरोजाबाद की रिंकी ने कुछ ऐसे ही अपनी राह खोजी. घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए रिंकी ने घर पर रहकर अपना बिजनेस शुरू किया. इससे अब लाखों रुपए की कमाई हो रही है. रिंकी ने मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली, फिर शहद का बिजनेस शुरू किया. इस बिजनेस में सरकार ने भी आर्थिक मदद की. अब वे आत्मनिर्भर बनकर अच्छी कमाई कर रही हैं. लोकल 18 से बात करते हुए फिरोजाबाद के मदनपुर ब्लॉक में रहने वाली रिंकी बताती हैं कि उन्होंने साल 2023 में मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया. पहले घर पर ही रहती थीं. फिर महिलाओं के समूह के बारे में पता चला. इसके बाद उन्होंने आरसेटी से मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली.
सरकार से मिले 5 लाख
ट्रेनिंग लेने के बाद रिंकी ने करीब एक लाख रुपये से मधुमक्खी पालन शुरू किया. कुछ ही समय में उनका मधुमक्खी पालन अच्छे से चलने लगा और वह शहद तैयार कर बेचने लगीं. इस व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए रिंकी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये भी लिए. इसमें उन्हें 50 हजार रुपये की छूट भी मिली. आज रिंकी के पास लगभग 200 मधुमक्खी पालन के बॉक्स हैं. प्रत्येक बॉक्स से 15 से 20 किलो शहद निकलता है, जिसे बेचकर वे लाखों रुपये कमा लेती हैं.
सालाना कितनी कमाई
मधुमक्खी पालन करने वाली रिंकी बताती हैं कि उनके यहां शहद की कीमत ₹400 प्रति किलो है. अगर कोई अधिक मात्रा में शहद खरीदता है तो कीमत कम रहती है. रिंकी 200 बॉक्स में शहद तैयार करती हैं, जिसे वह एक ही व्यापारी को बेच देती हैं. इस बिजनेस से रिंकी को सालाना 4 से 5 लाख रुपये आमदनी आराम से हो जाती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें