IIT BHU से इंजीनियरिंग, पहली बार में पास की UPPSC PCS, अब UGC के चक्‍कर में हो गए सस्‍पेंड

0
IIT BHU से इंजीनियरिंग, पहली बार में पास की UPPSC PCS, अब UGC के चक्‍कर में हो गए सस्‍पेंड


Last Updated:

UGC Bill Controversy 2026, UGC new rules, UGC Protest: यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्‍तेश्‍वरानंद को लेकर अपने पद से इस्‍तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्‍ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. अलंकार अग्निहोत्री के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया लिहाजा उन्‍होंने पारिवारिक जिम्‍मेदारियां भी निभाईं और UPPSC PCS की परीक्षा भी पास की. अलंकार ने 10 साल तक आईटी सेक्‍टर में नौकरी भी किया.उनकी कहानी तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल है.आइए आपको अलंकार की पूरी कहानी बताते हैं…

ख़बरें फटाफट

UGC Protest, UGC Bill Controversy, Alankar Agnihotri PCS: अलंकार अग्निहोत्री की पूरी कहानी.
UGC Bill Controversy 2026, UGC new rules, UGC Protest: कानपुर के सिटी मजिस्‍ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री अपने इस्‍तीफे को लेकर सुर्खियों में हैं. उत्‍तर प्रदेश सरकार उन्‍हें अब निलंबित कर दिया है लेकिन आपको बता दें कि अलंकार काफी मेहनत से पढ लिखकर अपने दम पर यहां तक पहुंचे जिन हालात में उन्‍होंने यूपीपीएससी पीसीएस की तैयारी की वह सबके वश का नहीं था. अलंकार ने IIT BHU से इंजीनियरिंग की. फिर 10 साल आईटी सेक्टर में कंसल्टेंसी की जॉब की और उसके बाद नौकरी छोड़कर UPPSC PCS की तैयारी शुरू की. स्‍थिति यह रही कि पहली बार में ही उन्‍होंने 2019 की PCS परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल की और इस तरह उनका सेलेक्‍शन डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर हो गया.हालांकि अब उन्होंने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) पद से इस्तीफा दे दिया है.इसके लिए उन्‍होंने UGC के नए इक्वलिटी एक्ट और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार को कारण बताया है.अलंकार ने यूजीसी को ‘काला कानून’बताते हुए विरोध में पद छोड़ दिया.अब सरकार ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है.

Alankar Agnihotri pcs officer Bareilly city magistrate: 12वीं में भी रहे हैं टॉपर

अलंकार का जन्म कानपुर में हुआ. 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उन्हें 21वां स्थान मिला था.जिसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) से बीटेक किया. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने आईटी सेक्टर में जॉब शुरू की और 10 साल तक कंसल्टेंसी की. इस दौरान उन्‍होंने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं.छोटे भाइयों को पढाया लिखाया और फ‍िर बहन की शादी की.2014 में जब सब कुछ संभल गया तो उन्होंने नौकरी छोड़कर UPPSC PCS की तैयारी शुरू कर दी.

Alankar Agnihotri Biography, UPPSC PCS: पहली बार में कर लिया PCS पास

अलंकार ने पहले ही अटेम्प्ट में UPPSC PCS 2019 परीक्षा पास की और 15वीं रैंक हासिल की.20 मिनट के इंटरव्यू में उनसे कई सवाल पूछे गए.एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया था कि उन्‍होंने फैमिली की जिम्मेदारी निभा ली उसके बाद सोचा कि अब सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करूंगा.

UGC Protest, UGC Bill Controversy, Alankar Agnihotri PCS, Alankar Agnihotri PCS Officer, UGC Protest news, UGC Bill Controversy update, Alankar Agnihotri news, Bareilly city magistrate, up news,   Alankar Agnihotri SDM, Alankar Agnihotri City Magistrate Bareilly, UGC Bill 2026, Check Rules, Changes And Benefits, Ugc bill in hindi, Ugc bill controversy, Ugc controversy, Ugc bill pdf, UGC Bill UPSC, Ugc bill kya hai, Ugc bill full form, Ugc bill 2026 in hindi
UGC Protest, UGC Bill Controversy: अलंकार अग्निहोत्री की कहां कहां रही पोस्‍टिंग.

Alankar Agnihotri Posting Details: कहां कहां रही पोस्‍टिंग?

PCS पास करने के बाद अलंकार ने कई जिलों में काम किया.उन्होंने उन्नाव, बलरामपुर, एटा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा दी. वह लखनऊ में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर भी रहे. आखिरी पोस्टिंग बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) की थी.

क्‍यों दिया इस्‍तीफा: UGC का नया एक्ट और शंकराचार्य मामला

अलंकार ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि UGC का नया इक्वलिटी एक्ट ‘काला कानून’ है. अलंकार का मानना है कि यूजीसी के ये नियम उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए नहीं है बल्कि ये नियम सवर्णों के खिलाफ हैं और इसका दुरुपयोग हो सकता है. साथ ही प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार से भी वो नाराज हैं. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया-‘मैं अलंकार अग्निहोत्री, 2019 बैच का PCS अधिकारी हूं. IIT BHU से बीटेक किया. काशी हिंदू विश्वविद्यालय और वीरभूमि हनुमान जी की प्रेरणा से आगे बढ़ा.’ उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा कि ये फैसला उनकी अंतरात्मा की आवाज है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने सिद्धांतों के लिए पद छोड़ दिया.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

IIT BHU से इंजीनियरिंग, पहली बार में पास की PCS परीक्षा, अब हो गए सस्‍पेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *