Noida Weather : नोएडा में झमाझम बारिश, ओलों ने बढ़ाई ठंड, जगह-जगह जलभराव, चिंता में डूबे किसान

0
Noida Weather : नोएडा में झमाझम बारिश, ओलों ने बढ़ाई ठंड, जगह-जगह जलभराव, चिंता में डूबे किसान


Last Updated:

Noida Weather News : नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली है. सेक्टर 35, सेक्टर 25, सेक्टर 63, सेक्टर 74, सेक्टर 128, 135, 148, 150 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश देखने को मिली है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई. इससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई.

नोएडा. कुदरत के दोहरे प्रहार ने मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को चौंका दिया. सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल लिया. झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी कई इलाकों में देखने को मिली. देखते ही देखते सड़कों, पार्कों और घरों की छतों पर ओले बिछ गए. अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया. शहरभर में ठंड का अहसास एक बार फिर लौट आया है. तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है. राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि दिन के समय भी वाहनों की हेडलाइट्स जलानी पड़ रही है. बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई.

चिंता में किसान

बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया. नोएडा में दिन के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, खासकर सब्जियों और गेहूं की फसल पर इसका असर पड़ सकता है.

आगे क्या

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से नोएडा-एनसीआर में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है. विभाग ने अगले 36 से 48 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. तापमान में और गिरावट के संकेत भी दिए गए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है, जिससे बाजारों में गर्म कपड़ा खरीदने वालों की भीड़ देखने को मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

नोएडा में झमाझम बारिश, ओलों ने बढ़ाई ठंड, जगह-जगह जलभराव, चिंता में डूबे किसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों