चंदौली के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद, समय से निपटा लें अपने काम, जानें डिटेल

0
चंदौली के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद, समय से निपटा लें अपने काम, जानें डिटेल


Last Updated:

Chandauli Power Cut: चंदौली और वाराणसी में 220 केवी साहूपुरी–राजा तालाब लाइन के डायवर्जन कार्य के चलते 28 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 केवी यूपीएसआईडीसी, अलीनगर और खजूरगांव पोषकों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक कटौती रहेगी. उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है.

चंदौली और वाराणसी जिले के अंतर्गत विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से 220 केवी साहूपुरी-राजा तालाब लाइन पर डायवर्जन का आवश्यक कार्य प्रस्तावित है. इस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी. इस संबंध में विद्युत प्रेषण खंड-प्रथम, वाराणसी के अधिशासी अभियन्ता कुलदीप सिंह राजपूत ने लोगों को पूर्व सूचना जारी की है.

इन जगहों पर बिजली रहेगी बाधित 

अधिशासी अभियन्ता कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक 33 केवी यूपीएसआईडीसी एवं 33 केवी अलीनगर पोषक से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. इसके अतिरिक्त, उसी दिन 33 केवी खजूरगांव पोषक की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बंद रहेगी. यह व्यवधान पूर्णतः तकनीकी एवं सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाया जा सके.

आवश्यक कार्यों को कर लें आज ही पूरा 

डायवर्जन कार्य के दौरान लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति रोकना अत्यंत आवश्यक है. विद्युत विभाग ने इस असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है और लोगों से अनुरोध किया है कि वे विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विद्युत कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व योजना बना लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो.

उपभोक्ता ऊर्जा संरक्षण में दें अपना योगदान 

अधिशासी अभियन्ता ने यह भी कहा कि विभाग लगातार प्रयासरत है कि इस प्रकार के कार्य न्यूनतम समय में पूर्ण किए जाएं और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को कम से कम रखा जाए. कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी. वहीं, विद्युत विभाग द्वारा नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे “राष्ट्र हित में ऊर्जा बचायें” के संदेश को अपनाते हुए बिजली का विवेक पूर्ण उपयोग करें और ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान दें.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

चंदौली के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बंद, समय से निपटा लें अपने काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों