UGC Protest Live: कांग्रेस नेता से लेकर बृजभूषण ने UGC के नए नियम को बताया गलत, कहीं पोस्टर तो कहीं लग रहे नारे

0
UGC Protest Live: कांग्रेस नेता से लेकर बृजभूषण ने UGC के नए नियम को बताया गलत, कहीं पोस्टर तो कहीं लग रहे नारे


UGC Protest, UGC new rules, What is about UGC Bill: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए कानून का जमकर विरोध हो रहा है. यूपी के आगरा, बरेली से लेकर मेरठ तक छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. गोंडा में UGC कानून के विरोध में बृजभूषण भी सामने आ गए हैं. उन्होंने इस नियम को देश का माहौल खराब करने वाला बताया. बुलंदशहर के खुर्जा में भी UGC को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. अब सवाल उठता है कि आखिर सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी के नए नियमों का विरोध क्यों कर रहे हैं, क्या कुछ आरोप हैं, कहां-कहां विरोध हो रहा है…

एक को अपराधी तो दूसरे को पीड़ित… बृजभूषण सिंह

पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि ये जो बिल आया है उसको लेकर बहुत बड़ा आक्रोश है. ये बिल एकतरफा आया है. एक समाज को अपराधी तो एक को पीड़ित मान लिया गया है. किसी एक नहीं ये सर्व समाज की पीड़ा है. इसमें SC और OBC समाज के लोगों को भी आगे आना पड़ेगा. गांव में कैसे सर्व समाज मिलकर रहता है. इस बिल पर पुनर्विचार की आवश्यकता है. इससे देश का माहौल खराब हो रहा है. मैं चाहता हूं इसका रास्ता निकाले सरकार. SC और OBC समाज जगह जगह आंदोलन कर रहा है. जिले, प्रदेश, देश और सोशल मीडिया पर आंदोलन हो रहा है. यह व्यापक आंदोलन का रूप ले इसके पहले सरकार ध्यान दे. कोई भी व्यक्ति समाज में तनाव नहीं चाहता. करन भूषण उस कमेटी में नहीं थे. यह कानून मंत्रालय का फैसला है. यह वोट और राजनीति का मामला नहीं है। इसको राजनीति से अलग रखना चाहिए.

इस्तीफे के बाद पहली बार एटा पहुंचे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री

बरेली में मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफे के बाद पहली बार एटा पहुंचे. शहीद पार्क में स्वर्ण समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका फैसला व्यक्तिगत नहीं बल्कि सिद्धांतों से जुड़ा है और उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश हो रही है. यूजीसी विरोध और शंकराचार्य के शिष्य के कथित अपमान प्रकरण पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. उनके बयानों के बाद राजनीतिक व सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. एटा आगमन पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा.

बुलंदशहर में भी हंगामा

बुलंदशहर के खुर्जा में UGC को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. स्वर्ण समाज के लोगों ने नारा लगाया कि योगी तुझसे बैर नहीं मोदी तेरी खैर नहीं. राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी खुर्जा को UGC कानून हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड महर्षि भृगु सदन पर एकत्र हुए स्वर्ण समाज के लोग.

कांग्रेस नेता ने UGC के कानून का विरोध किया

कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने UGC बिल के विरोध में BJP मुख्यालय पर पोस्टर लगाया. उन्होंने UGC बिल के विरोध में राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री दिनेश सिंह के आवास पर पोस्टर चिपकाए. यहां तक कि डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के आवास के पास भी पोस्टर लगाए गए.

यह है नया नियम
सबसे पहले बता दें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने 2026 में नए नियम बनाए हैं. इसका नाम Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 रखा गया है. ये नियम यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए हैं. नियमों के मुताबिक, हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एक इक्विटी कमेटी बनानी होगी. ये कमेटी एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की शिकायतें सुनेगी और तय समय में उनका निपटारा करेगी. कमेटी में एससी-एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और महिलाओं का होना जरूरी है. कमेटी का काम कैंपस में बराबरी का माहौल बनाना और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए योजनाएं लागू करना है.

क्यों हो रहा है विरोध?
नए नियमों के खिलाफ सवर्ण यानी जनरल कैटेगरी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ये नियम सवर्णों के खिलाफ हैं. नियमों में सिर्फ SC, ST और OBC के खिलाफ भेदभाव की बात है. जनरल कैटेगरी के छात्रों को भेदभाव का शिकार माना ही नहीं गया है जिसको लेकर विरोध हो रहा है. सवर्ण समाज के लोगों का कहना है कि इन नियमों का फायदा उठाकर कोई भी छात्र सवर्णों को फंसाने के लिए झूठी शिकायत कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट में भी इसके खिलाफ याचिका दायर हो चुकी है. याचिका में कहा गया है कि ये UGC एक्ट और उच्च शिक्षा में समान अवसर की भावना के खिलाफ है. विरोध करने वाले कहते हैं कि इससे भेदभाव कम नहीं, बल्कि ज्यादा हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों