UPSI Exam Tips: यूपी एसआई की परीक्षा पास करने के लिए अपनाएं ये रणनीति, 130 प्रश्न होंगे सही, एक्सपर्ट ने सुझाया

0
UPSI Exam Tips: यूपी एसआई की परीक्षा पास करने के लिए अपनाएं ये रणनीति, 130 प्रश्न होंगे सही, एक्सपर्ट ने सुझाया


Exam Tips: उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सही दिशा, सही रणनीति और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी हो जाता है. निजी कोचिंग के डायरेक्टर वी.के. रॉय, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए. उन्होंने यह भी बताया कि किन विषयों पर अधिक फोकस करना चाहिए, किन पर कम और कैसे क्वालिफाइंग मार्क्स को सुरक्षित किया जा सकता है.

जीएस और मूलविधि का विशेष योगदान

वी.के. रॉय सर ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि यूपी एसआई में जीके, जीएस और मूल विधि की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. खासकर मूल विधि से आने वाले लगभग 40 अंकों के प्रश्न आज के समय में छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. पहले जहां बच्चे आईपीसी, सीआरपीसी जैसी धाराओं को रटकर तैयारी कर लेते थे. वहीं, अब कानूनों में हुए बदलावों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. आईपीसी और सीआरपीसी की जगह बीएनएस, बीएनएसएस जैसे नए कानून आने के बाद छात्रों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

कानून की धाराएं हो चुकी हैं अपडेट

वी.के. रॉय ने बताया कि समस्या यह नहीं है कि बच्चे पढ़ नहीं रहे, बल्कि असली समस्या यह है कि कानून की धाराएं अपडेट हो चुकी हैं और छात्र अभी भी पुराने पैटर्न से पढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इससे कंफ्यूजन बढ़ रही है. साथ ही पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय बच्चों को आसान लग रहे हैं, लेकिन जब केस लॉ (जैसे केशवानंद भारती केस, गोलकनाथ केस) की बात आती है, तो बच्चे उलझ जाते हैं.

करंट अफेयर्स पर रखें ध्यान

एक और बड़ी समस्या परीक्षा के पैटर्न को लेकर है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस विषय से कितने प्रश्न आएंगे. पॉलिटिकल साइंस से 5 प्रश्न आएंगे या 15, करंट अफेयर्स का वेटेज कितना होगा. इन सब बातों को लेकर छात्रों में असमंजस बना हुआ है. हाल के वर्षों में ग्रुप डी और एनटीपीसी जैसी परीक्षाओं में देखा गया है कि 40 प्रश्नों में से 20 प्रश्न करंट अफेयर्स से पूछ लिए गए. इससे छात्रों में डर है कि कहीं यूपी एसआई में भी करंट अफेयर्स “परमाणु बम” की तरह अचानक हमला न कर दे.

सिलेबस को करें कंप्लीट

इसी कंफ्यूजन के कारण छात्र या तो पूरा ध्यान करंट अफेयर्स पर लगा देते हैं, जिससे मूल विधि और स्टैटिक जीएस छूट जाता है या फिर केवल सिलेबस पर फोकस करते हैं और करंट अफेयर्स कमजोर रह जाता है. वी.के रॉय ने बताया कि सिलेबस को मजबूत करना बेहद जरूरी है. सिलेबस वह नींव है. वी.के रॉय ने मूल विधि की तैयारी को यूपी एसआई परीक्षा का टर्निंग पॉइंट है. उसी तरह अगर मूल विधि के 2–4 सवाल भी सही हो गए, तो चयन की राह आसान हो जाती है.

वहीं, वी.के रॉय ने छात्रों को सलाह दी कि वे मूल विधि को लिखकर, बोलकर और खुद से डिस्कस करके पढ़ें. केवल देखने और सुनने से काम नहीं चलेगा. जब तक छात्र खुद से लिखेंगे नहीं, तब तक कानून की धाराएं दिमाग में पक्की नहीं होंगी. मूल विधि यूपी एसआई परीक्षा में वह हथियार है, जो सही समय पर इस्तेमाल हो जाए, तो कंधे पर डबल स्टार लगना तय है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों