बलिया में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक से निकलीं 71 क्लिप, 7 ट्रेनें गुजरने के बाद खुला राज

0
बलिया में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक से निकलीं 71 क्लिप, 7 ट्रेनें गुजरने के बाद खुला राज


Last Updated:

Ballia Train Derail Conspiracy News : बलिया में हुई इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि समय रहते साजिश के उजागर हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जांच पूरी होने तक रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं. रेलवे प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. RPF ने जांच तेज कर दी है.

बलिया में ट्रेन पलटाने की साजिश की गई है..

बलिया : बलिया जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम होने से हड़कंप मच गया. भीमपुरा-इंदिरा भटनी रेलवे लाइन पर क्रिड़िहापुर स्टेशन के पास पुल संख्या 55 के आसपास करीब एक किलोमीटर के दायरे में रेलवे ट्रैक से 71 क्लिप निकाल दी गईं, जिससे ट्रेन पलटने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था. हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी चूक के बावजूद 7 ट्रेनें एक्सप्रेस और पैसेंजर बेधड़क इस ट्रैक से गुजर गईं, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. ग्रामीणों ने जब रेलवे ट्रैक पर क्लिप निकली देखीं, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. ग्रामीणों की सूचना पर मौके से गुजर रही एक पैसेंजर ट्रेन को तुरंत रोका गया और रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही रेलवे महकमे में अफरा-तफरी मच गई.

RPF और रेलवे पुलिस मौके पर और जांच शुरू
घटना की सूचना पर RPF इंस्पेक्टर अजय सिंह डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ भारी संख्या में रेलवे पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे. पूरे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन भी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेलवे लाइन और पुल के आसपास का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए. डीआरएम ने पुल संख्या 55 के आसपास बैरिकेडिंग लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
रेलवे प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. RPF ने जांच तेज कर दी है. डीआरएम आशीष जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शरारती तत्वों की करतूत प्रतीत होती है. मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और पूरे सेक्शन में लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

वीडियो और तस्वीरें जांच का हिस्सा
घटनास्थल से डीआरएम और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण के वीडियो, साथ ही रेलवे ट्रैक की स्थिति से जुड़े दृश्य जांच का हिस्सा बनाए जा रहे हैं, ताकि साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बलिया में रेलवे ट्रैक से निकलीं 71 क्लिप, 7 ट्रेनें गुजरने के बाद खुला राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों