जुताई, बुवाई और दवा छिड़काव, तीनो में काम आता है यंत्र, किसानो का काम करेगा आसान

0
जुताई, बुवाई और दवा छिड़काव, तीनो में काम आता है यंत्र, किसानो का काम करेगा आसान


Last Updated:

Maharajganj news: सिसवा क्षेत्र के बच्चों ने किसानों की मदद के लिए एक उपयोगी कृषि यंत्र बनाया है. इस यंत्र से जुताई, बोआई और स्प्रे तीनों काम किए जा सकते हैं. हल्का वजन होने के कारण इसका उपयोग आसान है. इस नवाचार से किसानों का समय, मेहनत और खर्च तीनों कम होगा.

ख़बरें फटाफट

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के आखिरी छोर पर स्थित महराजगंज जिला कृषि के लिए बहुत ही उपजाऊ माना जाता है. यहां की ज्यादातर आबादी ऐसी है जो कृषि आधारित व्यवसाय पर निर्भर है. जिले की अधिकांश आबादी खेती-बाड़ी पर निर्भर है ऐसे में कृषि के व्यवसाय को सरल और कम खर्चीला बनाने का जो भी प्रयास हो सकता है वह किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है.

किसानों को ध्यान में रखते हुए महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र के बच्चों ने एक गजब का काम किया है. इन बच्चों में कृषि के क्षेत्र में प्रयोग किए जाने वाला कृषि यंत्र तैयार किया है जो खेती करने वाले लोगों को काफी फायदा पहुंचाने वाला है. इसकी खास बात है कि यह कृषि यंत्र सिर्फ एक काम नहीं करता बल्कि यह बहुउद्देशीय है और इससे एक नहीं बल्कि तीन-तीन काम किया जा सकता है.

खेत की जुताई, बुआई और स्प्रे के लिए होगा प्रयोग

महराजगंज जिले के बच्चों के द्वारा बनाया गया यह कृषि यंत्र एक बहुउद्देशीय कृषि यंत्र है जिससे किसी क्षेत्र की जुताई और बीजारोपण के साथ-साथ फसलों पर समय-समय पर दवा या अन्य रसायनों के छिड़काव के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है. यह एक ऐसा कृषि यंत्र है जिससे किसानों को अब अलग-अलग मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि एक ही मशीन से उनके ये तीनों काम हो सकते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि एक ही कृषि यंत्र से काम तो होगा ही बल्कि किसानों के खर्चे को भी है काफी काम करेगा क्योंकि उन्हें अलग-अलग कृषि यंत्र खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि एक ही कृषि यंत्र से उनका यह तीनों काम हो सकता है. इस यंत्र को लेकर खूब चर्चा हो रही है और लोग इन बच्चों की खूब तारीफ ही कर रहे हैं.

यह कृषि यंत्र खेती बाड़ी को बनाएगा आसान

इस शानदार कृषि यंत्र को बनाने वाले बच्चों की टीम ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि हमने इस कृषि यंत्र को किसानों को ध्यान में रखकर बनाया है. इस कृषि यंत्र से किसानों का सिर्फ समय बचेगा बल्कि इससे उनके आर्थिक जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा. इस कृषि यंत्र के प्रयोग से उन्हें कम मेहनत करना पड़ेगा और बहुत ही आसानी से अलग-अलग कार्यों में इस यंत्र का प्रयोग कर वह खेती को और भी आसान बना सकते हैं. उन्होंने बताया कि खेती बाड़ी के काम में प्रयोग होने वाले अलग-अलग उपकरणों को देखने के बाद हमने यहां कृषि यंत्र बनाया है जिसमें तीनों काम को एक साथ किया जा सकता है. इस कृषि यंत्र को काफी हल्का बनाया गया है जिससे कोई भी किसान इसको आसानी से प्रयोग कर सके.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

जुताई, बुवाई, दवा छिड़काव, तीनो में काम आता है यंत्र, किसानो का काम करेगा आसन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों