UP News Live: लखनऊ के स्कूल में छात्र की आंख फोड़ी, मथुरा में 300 घरों पर चलेगा बुलडोजर, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

0
UP News Live: लखनऊ के स्कूल में छात्र की आंख फोड़ी, मथुरा में 300 घरों पर चलेगा बुलडोजर, पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें


Last Updated:

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. लखनऊ के आमी स्कूल में छात्र के साथ बर्बरता से लेकर मथुरा में 300 अवैध मकानों पर चलने वाले बुलडोजर तक, हर अपडेट यहां उपलब्ध है. बदायूं में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की सनसनीखेज रिपोर्ट पढ़ें. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें.

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश में आज हलचल तेज है. राजधानी लखनऊ में एक आर्मी स्कूल के छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है, वहीं मथुरा में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 300 मकानों पर बुलडोजर चलने की तैयारी है. उधर, माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज और अयोध्या के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. राज्य की हर हलचल और पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

लखनऊ: आर्मी स्कूल में छात्र की बर्बर पिटाई, बाईं आंख की रोशनी गई
राजधानी के कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कक्षा 5 के एक छात्र को दूसरे सेक्शन के दो छात्रों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी बाईं आंख की रोशनी चली गई. 21 जनवरी को स्कूल ग्राउंड में विवाद के बाद छात्रों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर पीटा और चेहरे पर जूते रगड़े. पीड़ित छात्र की मां (जिनके पति सेना में हैं) ने कैंट थाने में दो छात्रों और स्कूल स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने समय पर संज्ञान नहीं लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मथुरा: 300 अवैध मकानों पर चलेगा ‘बाबा का बुलडोजर’
मथुरा के संजय नगर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 300 अवैध निर्माणों को ढहाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. प्रशासन ने 20 जनवरी को लाल निशान लगाकर 7 दिन का समय दिया था, जो पूरा हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट और NGT की नाराजगी के बाद प्रशासन हरकत में आया है. अवैध निर्माणों के कारण शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है. स्थानीय लोग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हो रहे हैं.

बदायूं: 65 साल की बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या
बदायूं के सहसवान क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतका के चेहरे और उंगलियों पर चोट के निशान मिले हैं. परिजनों ने रेप की आशंका जताई है. पुलिस ने इलाके के एक ‘नशेड़ी’ युवक भोला को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

बरेली: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस्लाम पर टिप्पणी के बाद बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ‘मुसलमान बहादुर कौम है और वह डरने वाला नहीं है.’ उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को अपनी भाषा पर संयम रखने की चेतावनी दी है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

Live:लखनऊ के स्कूल में छात्र की आंख फोड़ी, मथुरा में 300 घरों पर चलेगा बुलडोजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *