वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और ईको-टूरिज्म का ‘हॉटस्पॉट’ बन रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व, बाघों की बढ़ रही संख्या!
Last Updated:
Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व अपनी बढ़ती बाघ आबादी और अद्भुत जैव विविधता के कारण वन्यजीवन प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए नया आकर्षण बनता जा रहा है. रिजर्व में नदियों और नहरों का खूबसूरत जाल भी सैलानियों को मोहित करता है, जबकि इस पर्यटन सत्र के शुरुआती ढाई महीनों में ही लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है.
पीलीभीत. पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है. अपनी अद्भुत जैव विविधता और बाघों की बढ़ती संख्या के कारण, यह रिजर्व अब जिम कॉर्बेट और दुधवा जैसे स्थापित पार्कों को कड़ी टक्कर दे रहा है. जानकारी के मुताबिक इस पर्यटन सत्र के शुरुआती ढाई महीनों में कैमरों से ही लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व मिला है. पीलीभीत के जंगलों को सन 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था. यह टाइगर रिजर्व तकरीबन 73000 हेक्टेयर में फैला है. इस खूबसूरत जंगल में बाघ, तेंदुए, भालू, हिरन आकर्षण का केन्द्र है.
बाघों की संख्या 73 से भी अधिक
बेहतरीन संरक्षण के परिणाम स्वरूप पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 73 से भी अधिक हो गई है. वहीं, जंगली जानवरों से इतर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों के भीतर नदियों व नहरों का खूबसूरत जाल भी लोगों का मन मोह लेता है. यही कारण है कि अब सैलानियों के साथ ही साथ तमाम वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स व प्रतिष्ठित कैमरा कंपनियों के एंबेसडरों को भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व रास आ रहा है. हाल ही में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अर्पित कुब्बा व अनिरुद्ध विद्याभूषण समेत तमाम लोगों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिनको अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं. वहीं, जयंत सरकार, सत्यम, कासिम जैसे तमाम नामचीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स यहां एक्टिव रहते हैं.
आप भी ऐसे कर सकते हैं सैर
अगर आप भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरत तस्वीरें देख कर यहां की सैर का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीलीभीत जिला मुख्यालय पहुंचना होगा. इसके बाद आप शहर के नेहरू पार्क से जंगल सफारी वाहन ले सकते हैं. वहीं, आप सफारी के लिए टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेट पर भी जा सकते हैं. जबकि आ चूका बीच में बनी हट में भी ठहर सकते हैं. बुकिंग के लिए आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ऑफिशियल वेबसाइट https://pilibhittigerreserve.in पर विजिट कर सकते हैं.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें