काशी विश्वनाथ के दर पर जैकलीन फर्नांडिस, चेहरे पर मास्क, माथे पर त्रिपुंड और जुबां पर ‘हर-हर महादेव’

0
काशी विश्वनाथ के दर पर जैकलीन फर्नांडिस, चेहरे पर मास्क, माथे पर त्रिपुंड और जुबां पर ‘हर-हर महादेव’


Last Updated:

Jacqueline Fernandez Kashi Vishwanath Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. चेहरे पर मास्क लगाकर मंदिर पहुंचीं जैकलीन ने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया. दर्शन के बाद माथे पर त्रिपुंड लगाए अभिनेत्री ने ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष किया. उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए इसे अपनी कल्पना से अधिक सुंदर बताया. इस दौरान उनके दीदार के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचीं. चेहरे पर मास्क, कड़ी सुरक्षा और पुलिस घेरे के बीच जैकलीन ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई. भक्ति के ऐसे रंग में वह डूबी नजर आईं कि मंदिर से बाहर निकलते समय उनके माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला थी.

News 18

मंदिर परिसर में जैकलीन ने न केवल विधि-विधान से पूजन किया, बल्कि ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया. पूरे शास्त्रोक्त विधि से जैकलीन ने बाबा का अभिषेक और पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान जैकलीन शिवभक्ति के रंग में रमी दिखी. फैन्स को देख उन्होंने हर-हर महादेव से उनका अभिनंदन भी किया.

शिवभक्ति का दिखा रंग

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान जैकलीन फर्नांडिस मंदिर में ध्यान भी लगाया था. शुरुआत में जैकलीन फर्नांडिस चेहरे पर मास्क लगाकर एक आम श्रद्धालु की तरह मंदिर परिसर पहुंचीं. सुरक्षा घेरे के बावजूद पहले तो आम लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन जैसे ही उनकी पहचान उजागर हुई, वहां प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फैंस ने खिंचवाया फ़ोटो

जैकलीन फर्नांडिस की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. फैंस भी उनके साथ तस्वीर लेती नजर आई. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

काशी अद्भुत शहर

जैकलीन ने मंदिर के गर्भगृह में मुख्य अर्चकों की देखरेख में बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन और अभिषेक किया. उन्होंने काफी देर तक मंदिर परिसर में बैठकर ध्यान भी लगाया. दर्शन के बाद जैकलीन पूरी तरह शिवभक्ति में रमी दिखीं. उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन भी ‘हर-हर महादेव’ कहकर किया.

गंगा तट को भी निहारा

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में जैकलीन अपनी खुशी नहीं रोक पाईं. उन्होंने कहा, ‘मैंने काशी के बारे में जैसा सुना था, यह शहर और बाबा का धाम उससे कहीं अधिक सुंदर और दिव्य है. यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा ने मुझे भीतर से सुकून दिया है.’ मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने काशी के प्रसिद्ध घाटों की सुंदरता को भी निहारा.

2009 से करियर शुरुआत की

श्रीलंकाई मूल की जैकलीन फर्नांडिस ने 2006 में ‘मिस श्रीलंका यूनिवर्स’ का खिताब जीता था. 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जैकलीन को शुरुआती संघर्ष के बाद 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ से बड़ी पहचान मिली. ऑस्ट्रेलिया से मास मीडिया में स्नातक करने वाली जैकलीन आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं, हालांकि हाल के वर्षों में वह ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले को लेकर भी विवादों में रही हैं.

homeuttar-pradesh

काशी विश्वनाथ के दर पर जैकलीन फर्नांडिस, जुबां पर ‘हर-हर महादेव’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *