दो ट्रकों की टक्कर, चपेट में आया बाइक सवार परिवार, चार की मौत

0
दो ट्रकों की टक्कर, चपेट में आया बाइक सवार परिवार, चार की मौत


Last Updated:

Unnao News: उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र इलाके में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार को राउंड दिया. इस हादसे में पति पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Unnao News: उन्नाव सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उन्नाव. कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया. सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क क्रॉस कर रही एक ट्रक को टक्कर मारी. फिर अनियंत्रित होकर बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया. हादसे में पति-पत्नी, बेटा और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. हाईवे पर शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले. घटना की सूचना पर सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया और सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है. पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बता दें कि उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही ट्रक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर लखनऊ से कानपुर जा रही बाइक को टक्कर मार दी.  हादसा इतना भीषण था की मौके पर ही बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे में बाइक पर सवार पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत विक्षत अवस्था में हाईवे पर फैल गए. हादसे की सूचना पर सोहरामऊ थाना पुलिस और सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची, लेकिन दर्दनाक हादसे में पति पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

पॉलीथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में शव के अवशेष को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक अजगैन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मृतकों में बाइक सवार वीरेंद्र, पत्नी ऋतु और 2 बच्चे बेटी अनुराधा ( 9 साल ) और बेटा रुद्र उम्र करीब  6 साल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि आज भल्ला फार्म के पास एक ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मार दी गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

दो ट्रकों की टक्कर, चपेट में आया बाइक सवार परिवार, चार की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों