Rose Day 2026 : दादा-दादी को क्यों गुलाब दे रहे बच्चे? गाजियाबाद में 20 वाला 100 रुपये का, लाल को टक्कर दे रहा सफेद
Last Updated:
Valentine’s Day Week 2026 : फरवरी का महीना शुरू हो गया है. कल से वेलेंटाइन वीक चालू हो जाएगा. पहला दिन रोज डे का है. रोज डे पहले ही गाजियाबाद में गुलाब की बढ़ती मांग ने कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. इस बार कपल्स में गुलाब देने का क्रेज पहले से ज्यादा देखने को मिल रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए कविनगर स्थित फ्लॉवर एंड पेटल्स के ऑनर निकेश गुप्ता बताते हैं कि बढ़ती मांग का सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है. इस बार वेलेंटाइन वीक में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है. अब इसका दायरा केवल कपल्स तक सीमित नहीं. सफेद गुलाब की खरीदारी भी जोरों पर है.
गाजियाबाद. फरवरी का महीना प्यार के नाम होता है और इसकी शुरुआत 7 तारीख को रोज डे से होती है. रोज डे कल (शनिवार) है, इसे लेकर शहर के फूल बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है. गुलाब की बढ़ती मांग ने कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. फूल विक्रेताओं के मुताबिक, इस बार कपल्स में गुलाब देने का क्रेज पहले से ज्यादा देखने को मिल रहा है. आम दिनों में 30 रुपये में मिलने वाला गुलाब अब 70 से 100 रुपये तक बिक रहा है. दुकानदारों का कहना है कि डिमांड ज्यादा और सप्लाई सीमित होने के कारण दाम बढ़े हैं लेकिन इसके बावजूद लोग अपने जज़्बात जताने के लिए गुलाब खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं. गाजियाबाद में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही फूलों के बाजारों में रौनक लौट आई है. शनिवार से शुरू हो रहे रोज डे को लेकर खासतौर पर गुलाब की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
कैसे बढ़ी कीमतें
लोकल 18 से बात करते हुए कविनगर स्थित फ्लॉवर एंड पेटल्स के ऑनर निकेश गुप्ता बताते हैं कि पिछले 16–17 वर्षों में इस बार गुलाब की सबसे ज्यादा डिमांड दर्ज की गई है. बढ़ती मांग का सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है. निकेश गुप्ता बताते हैं कि जो गुलाब आम दिनों में 20 से 30 रुपये में बिकता था, वही गुलाब अब 70 से 100 रुपये तक बिक रहा है. वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही फूलों की खरीदारी तेज हो गई है. रोज डे के बाद चॉकलेट डे, टेडी डे और अन्य खास दिन आते हैं. ऐसे में पूरा हफ्ता न सिर्फ प्यार का बल्कि व्यापारियों के लिए भी मुनाफे का बन जाता है. बाजारों में फूलों के साथ-साथ गिफ्ट आइटम्स की भी अच्छी बिक्री हो रही है.
गुलाबी की ज्यादा मांग
इस बार वेलेंटाइन वीक में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है. पहले यह हफ्ता सिर्फ कपल्स तक सीमित माना जाता था लेकिन अब इसका दायरा बढ़ गया है. निकेश गुप्ता के अनुसार अब बच्चे अपने माता-पिता को गुलाब और गिफ्ट दे रहे हैं. छोटे बच्चे अपने दादा-दादी और नाना-नानी को भी गुलाब भेंट करना पसंद कर रहे हैं. धीरे-धीरे वेलेंटाइन वीक सिर्फ प्रेमी जोड़ों का नहीं, बल्कि परिवारों के लिए भी खास बनता जा रहा है. बाजार में इन दिनों लाल और गुलाबी गुलाब सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. प्यार और भावनाओं की पहचान माने जाने वाले रेड और पिंक रोज लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. सफेद गुलाब की मांग भी काफी बढ़ गई है. दरअसल शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में व्हाइट रोज की खरीदारी भी जोरों पर है.
सिर्फ गुलाब तक सीमित नहीं
बाजारों में बेंगलुरु, पुणे और नासिक से आने वाले गुलाबों की अच्छी खपत हो रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए इन गुलाबों की क्वालिटी और ताजगी को ग्राहक पसंद कर रहे हैं. लोग अब सिर्फ सिंगल गुलाब नहीं बल्कि बुके, गुलाब कॉम्बो और गिफ्ट पैक भी खरीद रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे वेलेंटाइन वीक आगे बढ़ेगा बाजारों की रौनक और बढ़ेगी. बढ़ती डिमांड के चलते दामों में उछाल आना लाजमी है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपने खास लोगों के लिए गुलाब खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें